हार्ट को हेल्दी कैसे रखें? क्या 11 मिनट की अतिरिक्त नींद और 5 मिनट की एक्सरसाइज से दिल का खतरा कम हो सकता है? जानिए नई स्टडी क्या कहती है
अगर आप सोच रहे हैं कि हार्ट को हेल्दी कैसे रखें, तो अच्छी नींद, नियमित शारीरिक गतिविधि और स्वस्थ जीवनशैली महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। मार्च 2026 में प्रकाशित एक बड़ी स्टडी ने भी छोटे-छोटे बदलावों के संभावित फायदों पर रोशनी डाली है।
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में यह सवाल बेहद जरूरी हो जाता है कि दिल की बीमारी हमेशा किसी एक बड़ी गलती से नहीं, बल्कि रोज़ की छोटी-छोटी गलत आदतों से शुरू होती है।
एक नज़र में (Quick Overview)
24 मार्च 2026 को European Journal of Preventive Cardiology में प्रकाशित एक बड़े अध्ययन में यह पाया गया कि नींद, शारीरिक गतिविधि और डाइट क्वालिटी में एक साथ छोटे-छोटे सुधार करने से हृदय रोग का जोखिम काफी हद तक कम हो सकता है। यह University of Sydney के शोधकर्ताओं द्वारा किया गया एक बड़ा अध्ययन है, जिसमें UK Biobank के 53,242 लोगों को 8 साल तक फॉलो किया गया।
महत्वपूर्ण जानकारी
सिर्फ 11 मिनट अधिक नींद लेना या 5 मिनट अतिरिक्त एक्सरसाइज करना हार्ट अटैक से पूरी तरह बचाव की गारंटी नहीं है। ये स्वस्थ जीवनशैली का एक हिस्सा हैं। दिल को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच भी जरूरी है।
महत्वपूर्ण जानकारी — स्टडी असल में क्या कहती है?
- 2026 में European Journal of Preventive Cardiology में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार,नींद और शारीरिक गतिविधि में छोटे-छोटे सुधार हृदय रोग और स्ट्रोक के जोखिम में कमी से जुड़े पाए गए हैं। यह अध्ययन लोगों की दैनिक गतिविधियों और नींद के पैटर्न के आधार पर संबंध दर्शाता है। यह एक ऑब्ज़र्वेशनल अध्ययन था, इसलिए इसे कारण और परिणाम (Cause and Effect) साबित करने वाला प्रमाण नहीं माना जा सकता। इससे यह साबित नहीं होता कि केवल 11 मिनट अधिक सोने से सीधे हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाएगा। असली फायदा नींद, एक्सरसाइज और डाइट, तीनों को साथ में सुधारने से जुड़ा पाया गया है।
- “बीट बाई बीट” 2025 रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में हार्ट अटैक और स्ट्रोक से होने वाली मौतों में लगभग 20% भारत में होती हैं
दिल और नींद का क्या सम्बन्ध है?
हार्ट हेल्थ के लिए नींद बहुत जरुरी है और जब आप पर्याप्त और अच्छी गुणवत्ता की नींद नहीं लेते, तो शरीर पर कई नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं:
- जब आप पूरी नींद नही लेते तो शरीर में तनाव हार्मोन्स बढ़ने लगते हैं
- ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है (विस्तार से पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण और कारण)
- दिल पर खून पंप करने के लिए अतिरिक्त दबाव आ सकता है
- शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत सही तरीके से नही हो पाती
जिसका परिणाम लम्बे समय में हार्ट अटैक और स्ट्रोक (Heart attack and Stroke) का जोखिम बढ़ा सकता है
क्या थोड़ी अधिक नींद हार्ट के लिए फायदेमंद हो सकती है?
नींद की अवधि में छोटा सा सुधार भी शरीर और दिल की सेहत पर सकारात्मक असर डाल सकता है
1. मेटाबोलिज्म में सुधार
कुछ देर ज्यादा सोने से दिल बेहतर कार्य करता है, शरीर का मेटाबोलिज्म सुधरता है और शरीर अगले दिन बेहतर ढंग से कार्य करता है
2. तनाव हार्मोन में कमी
अगर नींद के समय में कुछ समय बढ़ा दिया जाये तो इससे शरीर में पैदा होने बाले तनाव हार्मोन कोर्टिसोल का स्तर घट जाता है जिससे दिल पर दबाव कम होता है
3. ब्लड प्रेशर में सुधार
नींद के समय इन्सान के शरीर में BP कम होता है और थोड़ी ज्यादा नींद से दिल की नसों को आराम करने का अतिरिक्त समय मिल जाता है
4. भूख बढ़ाने बाले हार्मोन के स्तर में सुधार
थोड़ी देर तक ज्यादा सोना शरीर में भूख बढ़ाने वाले हार्मोन को नियंत्रित करती है, जिससे इन्सान को कम भूख लगती है और वजन कण्ट्रोल में रहता है
5. शुगर कंट्रोल
इससे इंसुलिन की संवेदनशीलता में सुधार होता है जिससे हार्ट डिजीज और शुगर का रिस्क कम होता है
क्या 5 मिनट की एक्सरसाइज भी असर डालती है?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, अधिकांश वयस्कों को सप्ताह में कम से कम 150 मिनट की मध्यम तीव्रता वाली शारीरिक गतिविधि या 75 मिनट की तीव्र गतिविधि करने का लक्ष्य रखना चाहिए। 5 मिनट की अतिरिक्त गतिविधि एक अच्छी शुरुआत हो सकती है, लेकिन नियमित व्यायाम का विकल्प नहीं है लेकिन इसे सही तरीके से समझना जरुरी है
- 5 मिनट की अतिरिक्त एक्टिविटी एक शुरुआत हो सकती है। यदि आप पहले से व्यायाम नहीं करते हैं, तो 5 मिनट से शुरुआत करना एक अच्छा पहला कदम हो सकता है।
- यह शरीर को एक्टिव मोड में रख सकती है
- शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर कर सकती है
हार्ट को हेल्दी कैसे रखें? रोज़ अपनाएं ये आसान आदतें
दिल को स्वस्थ रखने के लिए केवल अच्छी नींद ही नहीं, बल्कि संतुलित आहार भी उतना ही महत्वपूर्ण है। फाइबर, फल, सब्जियां और पौष्टिक भोजन हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। इसलिए अपने खानपान और लाइफस्टाइल में ये बदलाव जरूर अपनाएं।
- शरीर में फल और सब्जियों के माध्यम से फाइबर की मात्रा को बढ़ाये
- प्रोटीन के लिए दूध, पनीर, दालें और अंडे का सेवन करे
- फैट के लिए ज्यादातर प्राकर्तिक स्रोत का उपयोग करे – बादाम,अलसी,अखरोट,ओलिव आयल, पंपकिन सीड आदि
- WHO के अनुसार प्रतिदिन 5 ग्राम से कम नमक लेना बेहतर माना जाता है।
- ट्रांस फेट, बाज़ार में उपलब्ध जंक फ़ूड, एनर्जी ड्रिंक का सेवन बिलकुल कम कर दें (देखें: रोज़ चिप्स खाने के नुकसान)
किन लोगों को नींद और हार्ट हेल्थ पर विशेष ध्यान देना चाहिए?
- हाई ब्लड प्रेशर वाले
- डायबिटीज के मरीज
- मोटापे से ग्रस्त लोग
- धूम्रपान करने वाले
- 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोग
- जिनके परिवार में हार्ट डिजीज का इतिहास हो
हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षण
- छाती में दर्द या दबाव
- सांस फूलना
- ठंडा पसीना आना
- बाएं हाथ, गर्दन या जबड़े में दर्द
- अचानक कमजोरी
- चक्कर आना
⚠️ ये लक्षण दिखें तो तुरंत इमरजेंसी मेडिकल सहायता लें।
अच्छी नींद लाने के लिए क्या करें?
अगर आप रोज़ 10 घंटे सोते हैं लेकिन रात में नींद बार-बार टूट जाती है, तो दिल को पूरा आराम नहीं मिल पाता। कुछ उपाय जिनसे नींद की क्वालिटी सुधारी जा सकती है:
- शाम 5 बजे के बाद कैफीन युक्त पेय (चाय/कॉफी) न लें
- सोने से पहले गहरी सांस ले और छोड़ें
- जिस कमरे में आप सोते हो उसको साफ़ और शरीर के अनुकूल तापमान पर रखें
- नियमित व्यायाम और योग करे
- सोने से 1 घंटे पहले मोबाइल या TV बंद कर दें
- कमरे में ज्यादा रौशनी न रखें
- सोने का और जागने का एक समय फिक्स करें
- रात में हल्का नाश्ता करे
अगर आपका लक्ष्य हार्ट को हेल्दी कैसे रखें का जवाब ढूंढना है, तो रोज़ पर्याप्त और अच्छी गुणवत्ता वाली नींद लेना एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है।
लाइफस्टाइल की आम गलतियाँ?
यदि आप हार्ट को हेल्दी कैसे रखें यह जानना चाहते हैं, तो सबसे पहले इन गलत आदतों से बचना जरूरी है।
- देर रात तक मोबाइल या टीवी पर लगे रहना
- रात में सोने से पहले चाय या कॉफ़ी के सेवन करना
- रात में हैवी भोजन करना
- रात में खाना खाने के बाद नही घूमना
- सुबह बिना व्यायाम या योग के अपने काम में लग जाना
परिणाम: ये आदतें समय के साथ हृदय रोग का जोखिम बढ़ा सकती हैं।
रोज़ की Healthy Heart Checklist
- 7–8 घंटे की अच्छी नींद
- 30 मिनट पैदल चलना
- फल और सब्जियां खाना
- पर्याप्त पानी पीना
- धूम्रपान से बचना
- तनाव कम करना
- ब्लड प्रेशर चेक करना (देखें: नियमित हेल्थ चेकअप में शामिल जांचें)
रोज़ की 5 मिनट की आदतें जो शुरुआत के लिए अच्छी हैं
- सुबह उठकर 5 मिनट पैदल चलें
- दिन में हर 1 घंटे बाद 2–3 मिनट टहलें
- लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का उपयोग करें
- रोज़ 5 मिनट गहरी सांस लेने का अभ्यास करें
- सोने से पहले मोबाइल स्क्रीन से दूरी बनाएं

तुरंत डॉक्टर से कब मिलें?
यदि आपको ये लक्षण हों, तो तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेना आवश्यक होता है
- छाती में तेज दर्द
- सांस लेने में कठिनाई
- अचानक बेहोशी
- हाथ, जबड़े या पीठ में दर्द
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
Q1: दिल के लिए कितनी नींद जरुरी है?
अधिकांश वयस्कों के लिए रोज़ 7–8 घंटे की अच्छी गुणवत्ता वाली नींद दिल की सेहत के लिए लाभदायक मानी जाती है
Q2: क्या शरीर का वजन बढ़ने से दिल को खतरा होता है?
हाँ, अधिक वजन या मोटापा हाई ब्लड प्रेशर, टाइप-2 डायबिटीज और असामान्य कोलेस्ट्रॉल का जोखिम बढ़ा सकता है, जो आगे चलकर हृदय रोग का कारण बन सकते हैं
Q3: क्या एक जगह ज्यादा देर तक बैठना भी नुकसानदेह है?
हाँ,इससे आपका ब्लड फ्लो धीमा होता है, मेटाबोलिज्म धीमा हो जाता है और शरीर में गन्दा फेट जमा होने लगता है जिससे धीरे धीरे हार्ट डिजीज का रिस्क बढ़ जाता है
Q4: हार्ट को हेल्दी कैसे रखें?
हार्ट को हेल्दी रखने के लिए रोज़ाना 7–8 घंटे की अच्छी नींद लें, नियमित व्यायाम करें, संतुलित आहार खाएं, धूम्रपान और अत्यधिक शराब से बचें, तनाव कम रखें और समय-समय पर ब्लड प्रेशर, शुगर व कोलेस्ट्रॉल की जांच कराते रहें। छोटी-छोटी स्वस्थ आदतें लंबे समय में दिल की सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकती हैं
Q5: क्या तनाव का असर दिल पर पड़ता है?
हाँ। लंबे समय तक तनाव रहने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और शरीर में तनाव हार्मोन का स्तर भी बढ़ सकता है। इसलिए योग, ध्यान, पर्याप्त नींद और नियमित व्यायाम तनाव कम करने के साथ-साथ हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद हो सकते हैं
Q6: क्या कम नींद लेने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है?
हाँ। अगर आप लंबे समय तक पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं, तो शरीर में तनाव बढ़ सकता है, जिससे ब्लड प्रेशर प्रभावित हो सकता है। अच्छी गुणवत्ता वाली नींद दिल और रक्त वाहिकाओं को आराम देने में मदद करती है। इसलिए हार्ट को हेल्दी रखने के लिए रोज़ पर्याप्त नींद लेना जरूरी है
Q7: क्या दिन में सोना रात की नींद की कमी पूरी कर सकता है?
नहीं, पूरी तरह नहीं। दिन में थोड़ी देर आराम करने से थकान कम हो सकती है, लेकिन यह रात की अच्छी और लगातार नींद का पूरा विकल्प नहीं है। दिल की सेहत के लिए नियमित समय पर रात में पर्याप्त नींद लेना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है
Q8: हार्ट हेल्थ के लिए रोज़ कितनी देर चलना चाहिए?
अगर आप अपने हार्ट को हेल्दी कैसे रखें यह जानना चाहते हैं, तो रोज़ कम से कम 30 मिनट तेज़ चाल से पैदल चलना एक अच्छी आदत हो सकती है। अगर शुरुआत कर रहे हैं, तो 10–15 मिनट से शुरू करें और धीरे-धीरे समय बढ़ाएं। नियमित वॉक करने से शरीर सक्रिय रहता है और दिल की सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है
Q9: क्या कम उम्र में भी हार्ट अटैक हो सकता है?
हाँ। पहले हार्ट अटैक को बढ़ती उम्र की समस्या माना जाता था, लेकिन आजकल खराब लाइफस्टाइल, धूम्रपान, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, तनाव और पारिवारिक इतिहास जैसी वजहों से कम उम्र के लोगों में भी इसका खतरा बढ़ सकता है। इसलिए उम्र चाहे कोई भी हो, दिल की सेहत का ध्यान रखना जरूरी है
याद रखें, दिल की अच्छी सेहत किसी एक आदत से नहीं बल्कि रोज़ अपनाई जाने वाली कई छोटी-छोटी स्वस्थ आदतों से बनती है
निष्कर्ष (Conclusion)
अगर आपका सवाल है कि हार्ट को हेल्दी कैसे रखें, तो इसका जवाब केवल दवाओं में नहीं, बल्कि रोज़मर्रा की छोटी आदतों में भी छिपा है। मार्च 2026 की स्टडी बताती है कि नींद, एक्सरसाइज और डाइट में एक साथ छोटे सुधार करना, किसी एक बड़े बदलाव से ज्यादा असरदार और टिकाऊ हो सकता है। यदि आपको छाती में दर्द, सांस फूलना, बेहोशी या अन्य गंभीर लक्षण महसूस हों, तो स्वयं इलाज करने की बजाय तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
संदर्भ (Sources)
- Combining small changes to sleep, diet, and exercise could be key to reducing heart attack and stroke risk — European Society of Cardiology, मार्च 2026
- Combined variations in sleep, physical activity, and nutrition and the risk of major adverse cardiovascular events — European Journal of Preventive Cardiology
- India accounts for 20% of heart attack deaths worldwide — Beat by Beat 2025 Report, BM Birla Heart Hospital
- World Health Organization (WHO) — Physical Activity Guidelines
अस्वीकरण (Disclaimer)
इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से है। यह किसी चिकित्सकीय सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है। यदि आपको हृदय से जुड़ी कोई समस्या, लगातार लक्षण या अन्य स्वास्थ्य संबंधी चिंता है, तो योग्य डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
By Team SehatPravah — शोध और विश्वसनीय स्वास्थ्य स्रोतों (European Journal of Preventive Cardiology, WHO) के आधार पर लिखा गया
अंतिम अपडेट: जुलाई 2026
