रोज़ चिप्स खाने के नुकसान और जंक फूड का स्वास्थ्य पर प्रभाव

रोज़ चिप्स खाने के नुकसान: क्या डोपामिन की वजह से बढ़ती है जंक फूड की आदत? जानिए डायबिटीज, हार्ट डिजीज और बचाव के 11 टिप्स

अगर आप रोज़ चिप्स खाने के नुकसान जानना चाहते हैं, तो सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि इस तरह के उत्पाद रोज़ खाने से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है। जंक फूड खाने से शरीर में अतिरिक्त नमक, संतृप्त वसा (Saturated Fat) और अधिक कैलोरी पहुंच सकती है। American College of Cardiology (ACC) में 2025 में प्रस्तुत एक बड़े अध्ययन के अनुसार, अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड (जिसमें चिप्स भी शामिल हैं) के हर अतिरिक्त 100 ग्राम रोजाना सेवन से हाइपरटेंशन का खतरा 14.5% तक बढ़ सकता है, कार्डियोवस्कुलर इवेंट्स का खतरा 5.9% और डाइजेस्टिव डिजीज का खतरा 19.5% तक बढ़ सकता है।

साथ ही, ऐसे खाद्य पदार्थ दिमाग के reward system को सक्रिय कर बार-बार खाने की इच्छा भी बढ़ा सकते हैं। हालांकि, सभी लोगों में जंक फूड खाने की आदत एक जैसी नहीं बनती — यह व्यक्ति की खान-पान की आदतों, जीवनशैली, तनाव और मस्तिष्क के रिवॉर्ड सिस्टम सहित कई कारकों पर निर्भर करती है। इसी कारण विशेषज्ञ अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड का सेवन सीमित रखने की सलाह देते हैं।

एक नज़र में:

  • रोज़ चिप्स खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता।
  • इनमें नमक, Saturated Fat और Calories अधिक हो सकती हैं।
  • अधिक सेवन मोटापा, हाई BP और टाइप 2 डायबिटीज के बढ़े हुए जोखिम से जुड़ा पाया गया है।
  • Ultra-Processed Foods बार-बार खाने की आदत विकसित कर सकते हैं।
  • स्वस्थ विकल्प चुनना बेहतर माना जाता है।
रोज़ चिप्स खाने की आदत से जंक फूड, मोटापा और अस्वस्थ खान-पान को दर्शाती हुई प्रतीकात्मक तस्वीर

चिप्स में क्या होता है?

बाज़ार में मिलने वाले चिप्स या कुरकुरे जैसे उत्पादों में नमक, चीनी और पाम आयल के अलावा कुछ छुपे हुए पदार्थ होते है जैसे:

1. सैचुरेटेड फैट

LDL कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकता है

2. ट्रांस फैट

हृदय स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है

3. रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट

ब्लड शुगर तेजी से बढ़ा सकते हैं

4. एक्रिलामाइड

चिप्स को उच्च तापमान पर तलने से बनने वाला केमिकल है। International Agency for Research on Cancer (IARC) ने इसे “Probably Carcinogenic to Humans (Group 2A)” के रूप में वर्गीकृत किया है। इसकी मात्रा बनाने की विधि और तापमान पर निर्भर करती है

डोपामिन क्या है? (Dopamine in Hindi)

डोपामिन एक प्रकार का न्यूरोट्रांसमीटर है जो दिमाग में बनता है और एक केमिकल मैसेंजर की तरह काम करता है, जो खुशी और संतुष्टि का एहसास देता है, साथ ही किसी काम को दोबारा करने की प्रेरणा भी देता है।

जब आप कोई आनंददायक काम करते हैं (जैसे स्वादिष्ट खाना खाना), तो दिमाग में डोपामिन बढ़ता है और अच्छा महसूस होता है। इसी कारण जंक फूड और शुगर की आदत विकसित हो सकती है।

डोपामिन केवल “खुशी का हार्मोन” नहीं है, बल्कि यह प्रेरणा (Motivation), सीखने (Learning) और रिवॉर्ड सिस्टम (Reward System) से जुड़ा एक महत्वपूर्ण न्यूरोट्रांसमीटर है। इसलिए किसी भी स्वादिष्ट भोजन के बाद डोपामिन का बढ़ना सामान्य जैविक प्रक्रिया है। हालांकि हर व्यक्ति में इसे “डोपामिन की लत” कहना वैज्ञानिक रूप से सही नहीं होगा, लेकिन बार-बार जंक फूड खाने की आदत विकसित हो सकती है।

चिप्स खाने की आदत में डोपामिन की क्या भूमिका होती है?

बार बार Chips या जंक फ़ूड खाने से:

  • दिमाग इसे रिवॉर्ड समझता है
  • अच्छा महसूस कराने वाला केमिकल डोपामिन निकलता है
  • इससे खाने की तीव्र इच्छा बढ़ती है
  • फिर बिना चिप्स या जंक फ़ूड के संतुष्टि कम लगती है

यही आगे चलकर बार-बार जंक फूड खाने की आदत में बदल सकता है।

रोज़ चिप्स खाने के नुकसान (Chips Khane Ke Nuksan)

अधिकांश पैकेज्ड चिप्स अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड (Ultra-Processed Foods) की श्रेणी में आते हैं। इनमें अक्सर अधिक मात्रा में नमक, रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट, अस्वस्थ वसा और विभिन्न एडिटिव्स पाए जाते हैं, जो बार-बार सेवन करने पर असंतुलित आहार का हिस्सा बन सकते हैं। अगर लम्बे समय तक रोजाना चिप्स या जंक फ़ूड का सेवन किया जाए तो शरीर में ये नुकसान हो सकते है

चिप्स खाने से डोपामिन रिलीज और शरीर पर पड़ने वाले स्वास्थ्य प्रभाव का मेडिकल चित्रण

1. हार्ट डिजीज

अधिक ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट का सेवन समय के साथ खराब कोलेस्ट्रोल (LDL) बढ़ाने में योगदान दे सकता है, जिससे कुछ लोगों में हृदय रोग का जोखिम बढ़ सकता है (विस्तार से देखें: कोलेस्ट्रॉल कितना होना चाहिए?)

2. हाई ब्लड प्रेशर

chips और junk food में नमक बहुत ज्यादा होता है। अधिक नमक शरीर में पानी रोक सकता है और कुछ लोगों में रक्तचाप बढ़ने का जोखिम बढ़ा सकता है (विस्तार से देखें: हाई ब्लडप्रेशर के लक्षण)

3. मोटापा

केलोरी और फैट की मात्रा ज्यादा होती है और ये सारा फैट पेट और कमर पर जमा होता है जबकि पेट भरने वाले पोषक तत्व अपेक्षाकृत कम हो सकते हैं। नियमित अधिक सेवन वजन बढ़ाने में योगदान दे सकता है

(विस्तार से देखें: पेट की चर्बी कैसे कम करें)

4. किडनी पर असर

लंबे समय तक अधिक नमक वाले खाद्य पदार्थों का सेवन कुछ लोगों में किडनी के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है

5. डायबिटीज का खतरा

इनमें में रिफाइन कार्ब होते है और ये तेजी से ब्लड शुगर का स्तर बढ़ा सकते है। लंबे समय तक अस्वस्थ खान-पान और अधिक Ultra-Processed Foods का सेवन टाइप 2 डायबिटीज के बढ़े हुए जोखिम से जुड़ा पाया गया है

6. पाचन समस्याएं

इनमें फाइबर नहीं होता है जिससे gut health खराब हो सकती है

7. कैंसर का खतरा

हाई टेम्परेचर पर तलने से बनने वाला एक्रिलामाइड IARC द्वारा “Probably Carcinogenic” वर्गीकृत है, हालांकि सामान्य भोजन से मिलने वाली मात्रा और मनुष्यों में इसके वास्तविक प्रभावों पर शोध अभी जारी है

8. इम्यूनिटी पर असर

कुछ अध्ययनों में अधिक ट्रांस फैट वाले आहार को शरीर में सूजन (Inflammation) और प्रतिरक्षा प्रणाली पर प्रतिकूल प्रभाव से जोड़ा गया है

महत्वपूर्ण तथ्य:

  • 2020 में न्यूट्रिशन जर्नल द्वारा की गए एक अध्ययन के अनुसार चिप्स और जंक फ़ूड के ज्यादा सेवन से मोटापा,कार्डियोवस्कुलर डिजीज और हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों का रिस्क बढ़ सकता है

क्या बच्चों के लिए चिप्स ज्यादा नुकसानदायक हो सकते हैं?

छोटे बच्चों का शरीर और इम्यून सिस्टम इस उम्र में विकास के चरण में होता है इसलिए नियमित रूप से अधिक मात्रा में चिप्स या अन्य Ultra-Processed Snacks देना उचित नहीं माना जाता।

संभावित प्रभाव:

  • ज्यादा सेवन से कम उम्र में मोटापा जैसी समस्या हो सकती है
  • दिमाग का विकास प्रभावित हो सकता है
  • टाइप 2 डायबिटीज और हाई BP का रिस्क बढ़ सकता है
  • किडनी और दिल पर दबाव बढ़ सकता है
  • लंबे समय तक असंतुलित आहार बच्चों की सामान्य वृद्धि और विकास को प्रभावित कर सकता है
  • दांतों में कैविटी हो सकती है

किन लोगों को सावधान रहने की जरुरत हैं?

ऐसे लोगो को ज्यादा सावधान रहना चाहिए जोकि:

  • दिल के मरीज हो
  • हाई ब्लडप्रेशर की समस्या से ग्रसित
  • मोटापा से परेशान
  • किडनी की समस्या हो
  • जो डायबिटिक या प्री-डायबिटिक हैं
  • गर्भवती महिलाएं
  • छोटे बच्चे

चिप्स खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?

पैकेट पर क्या देखेंक्यों महत्वपूर्ण है
सोडियमकम होना बेहतर
मिलाए हुए सामान की सूचीजितनी छोटी सूची, उतना बेहतर
सैचुरेटेड फैटकम मात्रा बेहतर
ट्रांस फैट0 ग्राम के करीब
शुगरकम हो तो बेहतर
सर्विंग साइज़पूरा पैकेट एक सर्विंग नहीं हो सकता

चिप्स खाने की आदत कैसे कम करें?

  1. घर में चिप्स स्टॉक न रखें
  2. सबसे पहले लेबल पढना चालू करे
  3. अगर तीव्र इस्चा हो तो पानी पिए
  4. टीवी या मोबाइल देखते समय बिलकुल सेवन न करे
  5. खुद को व्यस्त रखे
  6. protein-rich diet लें
  7. घर में healthy snacks (फल, nuts) रखें
  8. कब और क्यों खाते है, नोट करना शुरू करो
  9. प्रतिदिन हल्की फुल्की कसरत शुरू करें
  10. अगर खाने का ज्यादा मन हो तो केवल छोटे छोटे हिस्सों में खाएं
  11. धीरे धीरे अपनी आदत को बदले

चिप्स का हेल्दी विकल्प क्या है?

सेहत के लिए फायेदेमंद कुछ विकल्प है जैसे:

  • रोस्टेड मखाना
  • भुना हुआ चना
  • पॉप कॉर्न
  • कॉर्न/चना चाट
  • फलों की सलाद
  • भुनी हुई मूंगफली
  • सुखें मेवे

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q1: क्या रोज़ चिप्स खाना सही है

नही, रोज़ चिप्स खाने से इसकी लत लग सकती है और इनमें नमक, Saturated Fat और Calories अधिक हो सकती हैं

Q2: craving कैसे कंट्रोल करें?

Healthy diet, hydration और discipline से craving कम की जा सकती है

Q3: क्या कभी कभी चिप्स खा सकते हैं

यदि कभी-कभार सीमित मात्रा में खाया जाए और संतुलित आहार का हिस्सा हो, तो इसका जोखिम रोजाना सेवन की तुलना में कम माना जाता है

Q4: क्या बच्चों को रोज़ चिप्स देना चाहिए?

नियमित रूप से देना उचित नहीं माना जाता। बेहतर है कि पौष्टिक स्नैक्स दिए जाएं

Q5: क्या Air Fry Chips पूरी तरह Healthy हैं?

इनमें तेल कम हो सकता है, लेकिन Sodium और Calories पर ध्यान देना जरूरी है

Q6: क्या चिप्स वजन बढ़ाते हैं?

अधिक मात्रा में नियमित सेवन वजन बढ़ाने में योगदान दे सकता है

Q7: क्या चिप्स डायबिटीज में खा सकते हैं?

डायबिटीज वाले लोगों को Portion Control और Nutrition Label पर विशेष ध्यान देना चाहिए

Q8: क्या Homemade Chips बेहतर होते हैं?

अगर कम तेल और कम नमक के साथ बनाए जाएं तो वे पैकेट वाले कई Ultra-Processed विकल्पों से बेहतर हो सकते हैं

Q9: रोज कितने Chips खाना Safe है?

किसी भी Ultra-processed Snack का रोज सेवन उचित नहीं माना जाता। यदि खाना हो तो Portion छोटा रखें और इसे रोज की आदत न बनाएं

निष्कर्ष (Conclusion)

अगर आप कभी-कभार सीमित मात्रा में चिप्स खाते हैं तो इससे तुरंत नुकसान होना जरूरी नहीं है। लेकिन रोजाना या अधिक मात्रा में चिप्स और अन्य Ultra-Processed Foods का सेवन लंबे समय में अस्वस्थ खान-पान की आदतों को बढ़ावा दे सकता है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए इन्हें नियमित भोजन का हिस्सा बनाने के बजाय कभी-कभार सीमित मात्रा में खाना और पौष्टिक विकल्प चुनना अधिक उचित माना जाता है।

इसलिए सही समय पर आदत बदलकर आप अपनी सेहत को सुरक्षित रख सकते हैं।

स्रोत एवं संदर्भ

  • Eating Ultra-Processed Foods May Harm Your Health — American College of Cardiology, मई 2025
  • International Agency for Research on Cancer (IARC) — Acrylamide Classification (Group 2A)
  • National Library of Medicine (NLM)
  • World Health Organization (WHO) — Healthy Diet Guidance

Disclaimer

इस लेख में दी गई सभी जानकारी केवल सामान्य जागरूकता और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी डॉक्टर की सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है। यदि आपको डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, किडनी की बीमारी या किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या से संबंधित चिंता है, तो योग्य डॉक्टर या स्वास्थ्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।

By Team SehatPravah — शोध और विश्वसनीय स्वास्थ्य स्रोतों (American College of Cardiology, IARC, NLM) के आधार पर लिखा गया

अंतिम अपडेट: जुलाई 2026

Similar Posts