महिलाओं में यूरिन इन्फेक्शन (UTI) क्यों होता है? कारण, लक्षण, इलाज और बचाव के 10 आसान उपाय
क्या आपको बार-बार पेशाब करते समय जलन, दर्द या बार-बार पेशाब आने की समस्या रहती है? यदि हां, तो यह यह यूरिन इन्फेक्शन (UTI) का संकेत हो सकता है
महिलाओं में यूरिन इन्फेक्शन क्यों होता है, यह समझना बहुत जरुरी है अगर समय पर इलाज न किया जाए, तो यह संक्रमण कुछ मामलों में किडनी तक फैल सकता है। इसलिए शुरुआती लक्षणों को पहचानना और सही समय पर इलाज कराना बहुत जरूरी है
एक नजर में
महिलाओं में यूरिन इन्फेक्शन (UTI) मुख्य रूप से बैक्टीरिया के मूत्रमार्ग में प्रवेश करने से होता है। महिलाओं का मूत्रमार्ग छोटा होने के कारण संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। समय पर इलाज, पर्याप्त पानी पीना और सही व्यक्तिगत स्वच्छता अपनाने से UTI से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है।
महिलाओं में यूरिन इन्फेक्शन क्यों होता है?
CDC के अनुसार, UTI तब होता है जब बैक्टीरिया अक्सर त्वचा या मलाशय (rectum) से मूत्रमार्ग (urethra) में प्रवेश करके यूरिनरी ट्रैक्ट को संक्रमित कर देते हैं। महिलाओं का मूत्रमार्ग छोटा और मलाशय के अधिक पास होने के कारण, महिलाओं में यह संक्रमण पुरुषों की तुलना में ज्यादा आम है।
गर्भावस्था, मेनोपॉज, पर्याप्त पानी न पीना, बार-बार पेशाब रोकना (देखें: पेशाब रोकने से क्या होता है), और साफ-सफाई में कमी जैसी वजहों से भी UTI का खतरा बढ़ सकता है। समय पर इलाज और सही स्वच्छता अपनाने से इससे बचाव संभव है।
यूरिन इन्फेक्शन (UTI) से जुड़े मिथक और सच्चाई
महिलाओं में UTI के मुख्य कारण
- पेशाब को लंबे समय तक और बार बार रोकना
- गलत सफाई की आदत
- यौन गतिविधि के बाद हाइजीन की कमी
- गर्भावस्था
- मेनोपॉज के बाद एस्ट्रोजन हार्मोन में कमी
- पहले से यूरिन इन्फेक्शन होना
महिलाओं में बार-बार UTI क्यों होता है?
महिलाओं में यूरिन इन्फेक्शन होने की संभावना पुरुषों से ज्यादा होती है, क्योंकि उनका मूत्रमार्ग छोटा होता है और यह मलाशय के अधिक पास होता है, जिससे बैक्टीरिया आसानी से मलाशय से होते हुए मूत्रमार्ग में पहुंच सकते हैं।
- पर्याप्त पानी न पीना
- डायबिटीज होना
- किडनी स्टोन या मूत्रमार्ग की अन्य समस्याएं
- पहले से बार-बार UTI का इतिहास होना
यदि बार-बार UTI हो रहा है, तो केवल दवा लेने की बजाय इसके कारण का पता लगाना भी जरूरी है

किन महिलाओं में UTI होने का खतरा अधिक होता है?
कुछ महिलाओं में UTI होने की संभावना सामान्य से अधिक होती है। इनमें शामिल हैं
- गर्भवती महिलाएं
- डायबिटीज से पीड़ित महिलाएं
- मेनोपॉज के बाद की महिलाएं।
- जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो
- जिन्हें पहले कई बार UTI हो चुका हो
- जिनमें किडनी स्टोन या मूत्रमार्ग की समस्या हो
ऐसी महिलाओं को साफ-सफाई और नियमित स्वास्थ्य जांच पर विशेष ध्यान देना चाहिए
यूरिन इन्फेक्शन (UTI) के लक्षण क्या है?

1. ब्लैडर इन्फेक्शन के लक्षण
- पेशाब करते समय जलन
- बार बार पेशाब आना
- पेशाब करने की तेज इच्छा (भले ही ब्लैडर खाली हो)
- पेशाब में खून आना
- पेडू में दर्द या दबाव
2. किडनी इन्फेक्शन के लक्षण
- तेज बुखार
- ठण्ड लगना
- पीठ या कमर में दर्द
- उल्टी या मतली
नोट: अगर ये लक्षण दिखे तो तुरंत ध्यान दे और अपने डॉक्टर से जरुर सलाह ले
यूरिन इन्फेक्शन (UTI) की जांच कैसे की जाती है?
यदि डॉक्टर को UTI का संदेह होता है, तो लक्षणों के साथ कुछ जांचें भी कराई जा सकती हैं।
1. यूरिन रूटीन टेस्ट
इससे पेशाब में संक्रमण, पस कोशिकाएं (Pus Cells), खून या बैक्टीरिया की मौजूदगी का पता चलता है।
2. यूरिन कल्चर (Urine Culture)
यदि संक्रमण बार-बार हो रहा हो या गंभीर हो, तो यह जांच यह पता लगाने में मदद करती है कि कौन-सा बैक्टीरिया संक्रमण का कारण है और कौन-सी एंटीबायोटिक सबसे प्रभावी होगी।
3. अल्ट्रासाउंड
यदि डॉक्टर को किडनी स्टोन, मूत्र रुकावट या अन्य संरचनात्मक समस्या का संदेह हो, तो अल्ट्रासाउंड की सलाह दी जा सकती है।
4. अन्य जांच
कुछ मामलों में डॉक्टर मरीज की स्थिति के अनुसार अतिरिक्त जांच भी कराने की सलाह दे सकते हैं।
UTI का समय पर इलाज न कराने पर क्या हो सकता है?
- संक्रमण किडनी तक फैल सकता है
- बार-बार UTI हो सकता है
- गर्भावस्था में जटिलताएं बढ़ सकती हैं
- गंभीर मामलों में रक्त संक्रमण (Sepsis) का जोखिम हो सकता है
यूरिन इन्फेक्शन कैसे ठीक होता है?
UTI का इलाज आमतौर पर एंटीबायोटिक्स से किया जाता है। डॉक्टर रिपोर्ट के आधार पर सही दवा देते हैं, और कुछ मामलों में दर्द कम करने की दवा भी दी जा सकती है। एंटीबायोटिक्स के सेवन से कुछ साइड इफेक्ट हो सकते हैं — चक्कर आना, मतली या उल्टी, दस्त होना।
इसलिए कभी भी एंटीबायोटिक दवा बिना डॉक्टर की सलाह के न लें और दूसरों की दवा का इस्तेमाल न करें।
UTI होने पर क्या खाना चाहिए?
संतुलित आहार संक्रमण से उबरने में शरीर की मदद कर सकता है।
- पर्याप्त पानी पिएं
- ताजे फल और हरी सब्जियां खाएं
- विटामिन C युक्त खाद्य पदार्थ लें
- दही जैसे प्रोबायोटिक खाद्य पदार्थ कुछ लोगों में लाभदायक हो सकते हैं
- हल्का और संतुलित भोजन करें
- कैफीन और अत्यधिक मीठे पेय पदार्थ कुछ लोगों में लक्षणों को बढ़ा सकते हैं, इसलिए इन्हें सीमित मात्रा में लेना बेहतर हो सकता है
किन चीजों से बचें?
- ज्यादा चीनी
- कोल्ड ड्रिंक
- शराब
- बहुत ज्यादा कैफीन
- पानी कम पीना
UTI से बचाव के 10 आसान घरेलू उपाय
यूरिन इन्फेक्शन को पूरी तरह ठीक करने का सबसे बढ़िया तरीका किसी डॉक्टर से अपना इलाज कराना होता है। घरेलू उपाय संक्रमण के दौरान आराम देने और शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकते हैं, लेकिन बैक्टीरियल UTI का इलाज नहीं माने जाते।
- दिनभर में ज्यादा पानी पिएं
- पेशाब को ज्यादा देर तक रोक कर ना रखें
- यौन संबंध के बाद तुरंत पेशाब करें
- हमेशा साफ-सफाई का ध्यान रखें
- टब बाथ की जगह शॉवर लें
- प्राइवेट एरिया में केमिकल स्प्रे/पाउडर का इस्तेमाल कम करें
- ढीले और सूती कपड़े पहनें
- प्राइवेट एरिया को आगे से पीछे (front to back) साफ करें
- इम्युनिटी मजबूत रखें
- बार-बार UTI होने पर डॉक्टर से सलाह लें
यदि संक्रमण की पुष्टि हो जाए या लक्षण गंभीर हों, तो डॉक्टर द्वारा बताए गए उपचार का पालन करना जरूरी है।
तुरंत डॉक्टर से कब मिलें?
निम्न स्थितियों में बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करें
- तेज बुखार या ठंड लगना
- कमर या पीठ के एक तरफ तेज दर्द
- पेशाब में बार-बार खून आना
- उल्टी या लगातार मतली
- गर्भावस्था के दौरान UTI के लक्षण
- 2–3 दिन इलाज के बाद भी सुधार न होना
अक्सर पूछे जाने बाले सवाल (FAQ)
Q1: क्या घरेलु उपायों से UTI ठीक हो सकता है
हल्के मामलो में कुछ मदद मिल सकती है लेकिन गंभीर स्थिति में डॉक्टर जरूरी है।
Q2: क्या बार बार यूरिन इन्फेक्शन होना खतरनाक है
हां, बार बार UTI होने से किडनी और ब्लैडर पर असर पड़ सकता है
Q3: क्या UTI सिर्फ महिलाओं में ही होता है
नही, लेकिन महिलाओं में इसका होना ज्यादा सामान्य है
Q4: महिलाओं में UTI कितने दिन में ठीक हो जाता है?
समय पर इलाज शुरू होने पर अधिकांश हल्के UTI कुछ दिनों में ठीक हो सकते हैं, लेकिन डॉक्टर द्वारा बताई गई दवा का पूरा कोर्स पूरा करना जरूरी है।
Q5: क्या UTI अपने आप ठीक हो सकता है?
कुछ हल्के मामलों में लक्षण कम हो सकते हैं, लेकिन बैक्टीरियल UTI के लिए डॉक्टर से सलाह लेना उचित है।
Q6: क्या UTI संक्रामक होता है?
UTI सामान्यतः एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में सीधे नहीं फैलता, लेकिन संक्रमण पैदा करने वाले बैक्टीरिया शरीर में प्रवेश कर UTI का कारण बन सकते हैं।
Q7: क्या गर्भावस्था में UTI खतरनाक हो सकता है?
हाँ, गर्भावस्था में UTI का समय पर इलाज जरूरी है, क्योंकि अनुपचारित संक्रमण मां और शिशु दोनों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।
Q8: क्या बार-बार UTI होने पर हर बार एंटीबायोटिक लेना जरूरी है?
नहीं। पहले डॉक्टर को बार-बार होने वाले संक्रमण का कारण पता करना चाहिए, उसके बाद ही उचित उपचार तय किया जाता है।
Q9: UTI कितने दिन में ठीक होता है?
यदि यूरिन इन्फेक्शन (UTI) का समय पर पता चल जाए और डॉक्टर द्वारा बताई गई एंटीबायोटिक दवा सही तरीके से ली जाए, तो अधिकांश हल्के मामलों में 10 से 12 दिनों के भीतर लक्षणों में सुधार आने लगता है। हालांकि, संक्रमण पूरी तरह ठीक होने के लिए डॉक्टर द्वारा निर्धारित दवा का पूरा कोर्स पूरा करना जरूरी है
Q10: क्या UTI अपने पार्टनर को फैल सकता है?
UTI सामान्यतः यौन संचारित संक्रमण (STI) नहीं है और सीधे एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता। हालांकि यौन गतिविधि कुछ महिलाओं में UTI का जोखिम बढ़ा सकती है।
Q11: UTI में कौन-सी ड्रिंक फायदेमंद होती है?
पर्याप्त पानी पीना सबसे महत्वपूर्ण है। कुछ लोगों में बिना चीनी वाला क्रैनबेरी जूस मददगार हो सकता है, लेकिन इसे इलाज का विकल्प नहीं माना जाता।
निष्कर्ष
महिलाओं में यूरिन इन्फेक्शन (UTI) क्यों होता है यह समझना बेहद जरूरी है, ताकि समय रहते इस आम लेकिन गंभीर संक्रमण से बचा जा सके। सही आदतों और साफ-सफाई से इस समस्या से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है। यदि बार-बार UTI हो रहा है या बुखार, कमर दर्द और पेशाब में खून जैसे लक्षण हों, तो स्वयं दवा लेने की बजाय डॉक्टर से जांच कराना सबसे सुरक्षित विकल्प है।
स्रोत (Medical References)
- Urinary Tract Infection Basics — Centers for Disease Control and Prevention (CDC)
- National Health Service (NHS), UK
Disclaimer
इस आर्टिकल में दी गयी सभी जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या के लिए अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। जिससे आपको उचित उपचार सही समय पर मिल सके.
By Team SehatPravah — शोध और विश्वसनीय स्वास्थ्य स्रोतों (CDC, NHS) के आधार पर लिखा गया
अंतिम अपडेट: जुलाई 2026
