स्तन कैंसर क्या है? जानिए इसके कारण, शुरुआती लक्षण, इलाज और बचाव
क्या आप जानते हैं कि महिलाओं में सबसे अधिक पाए जाने वाले कैंसर में स्तन कैंसर सबसे ऊपर है?
स्तन कैंसर क्या है, यह क्यों होता है और इसके शुरुआती संकेत कौन से हैं, यह जानना हर महिला के लिए जरूरी है।
World Health Organization (WHO) के अनुसार, वर्ष 2022 में दुनियाभर में लगभग 6.7 लाख (670,000) मौतें स्तन कैंसर के कारण हुईं, और इसी साल लगभग 2.3 करोड़ महिलाओं में इसका निदान हुआ। एक महत्वपूर्ण तथ्य यह भी है कि दुनियाभर में होने वाली कुल breast cancer मौतों में भारत का हिस्सा सबसे अधिक (लगभग 15%) है।
संक्षिप्त उत्तर: स्तन कैंसर क्या है?
स्तन कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसमें स्तन की कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं। इसके शुरुआती लक्षणों में स्तन में गांठ, निप्पल में बदलाव, त्वचा में गड्ढे और असामान्य स्राव शामिल हो सकते हैं। समय पर जांच और इलाज से इसके उपचार की संभावना काफी बढ़ जाती है।
मुख्य बातें (Key Takeaways)
- स्तन कैंसर महिलाओं में सबसे आम कैंसरों में से एक है।
- शुरुआती लक्षणों में स्तन में गांठ, निप्पल में बदलाव और त्वचा में गड्ढे पड़ना शामिल हो सकते हैं।
- हर गांठ कैंसर नहीं होती, लेकिन हर नई गांठ की जांच जरूरी होती है।
- समय पर जांच और इलाज से सफल उपचार की संभावना काफी बढ़ जाती है।

स्तन कैंसर क्या है?
medlineplus और WHO के अनुसार यह एक ऐसी बीमारी हैं जिसमे स्तन की असामान्य कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ती हैं और ट्यूमर (Tumor) बनाती हैं। जब कोशिकाओं के डीएनए में बदलाव होता है, तो वे अनियंत्रित तरीके से बढ़ती हैं और आस-पास के ऊतकों को प्रभावित करती हैं।
आमतौर पर यह दूध की नलिकाओं (Milk duct) या दूध बनाने वाली ग्रंथियों में शुरू होता हैं. शुरुआती अवस्था में इसकी पहचान हो जाए तो इलाज की सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है।
अधिकांश मामलों में स्तन कैंसर शुरुआत में केवल स्तन तक सीमित रहता है। यदि समय पर इलाज न किया जाए, तो यह लिम्फ नोड्स और शरीर के अन्य अंगों तक फैल सकता है।
ध्यान दे ! हर गांठ कैंसर नही होती लेकिन जाँच जरुरी होती हैं
स्तन कैंसर के कारण क्या हैं?
स्तन कैंसर होने की सम्भावना किसी को भी हो सकती है और इसका कोई सटीक और स्पष्ट कारण नही होता हालांकि कुछ ऐसे जोखिम कारक हैं जो स्तन कैंसर होने की संभावना को बढ़ा सकते हैं
- आनुवंशिक कारण
- बढ़ती उम्र
- हार्मोनल बदलाव
- शराब का सेवन
- शारीरिक गतिविधि की कमी
- अधिक वजन या मोटापा (देखें: पेट की चर्बी और स्वास्थ्य जोखिम)
- परिवार में स्तन कैंसर का इतिहास होना
- पहली गर्भावस्था अधिक उम्र में होना या कभी गर्भधारण न होना
- स्तनपान न कराना (कुछ मामलों में जोखिम थोड़ा बढ़ सकता है)
ध्यान दें: इन जोखिम कारकों का होना यह नहीं दर्शाता कि व्यक्ति को निश्चित रूप से स्तन कैंसर होगा, लेकिन नियमित जांच और जागरूकता से शुरुआती पहचान में मदद मिल सकती है। WHO के अनुसार, लगभग 80% स्तन कैंसर उन महिलाओं में होते हैं जिनमें उम्र और लिंग के अलावा कोई विशेष जोखिम कारक मौजूद नहीं होता इसलिए नियमित जांच सभी महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है।
स्तन कैंसर (Breast Cancer) का खतरा किन लोगों में ज्यादा होता है?
- 40+ उम्र की महिलाएं
- परिवार की हिस्ट्री हो
- मोटापा और मेटाबॉलिक समस्याएं कई गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ा सकती हैं। (देखें: कोलेस्ट्रॉल कितना होना चाहिए? नई गाइडलाइन)
- हार्मोन थेरेपी लेने वालों में
- कम उम्र में मासिक धर्म शुरू होना या देर से मेनोपॉज होना
- तम्बाकू और शराब का सेवन करने वालों में
- जीन में बदलाव होने से, खासकर BRCA1, BRCA2 और PALB-2 जैसे जीन में
- बढ़ती उम्र
नोट: WHO के अनुसार स्तन कैंसर के 99% मामले महिलाओं में पाए जाते हैं लेकिन 0.5-1% मामलों में पुरुष भी इससे प्रभावित हो सकते हैं।
स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षण
- स्तन में गांठ या मोटापन (अक्सर बिना कोई दर्द के)
- स्तन का आकार या रूप बदल जाना
- स्तन की त्वचा में लालपन या गड्ढे
- निप्पल में बदलाव या खून और तरल पदार्थ का रिसाव
- निप्पल का अंदर की ओर मुड़ जाना
- स्तन की त्वचा का संतरे के छिलके जैसी दिखाई देना
- बगल में दर्द रहित गांठ
ध्यान दे ! अगर स्तन में ऐसे कोई लक्षण दिखें तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें
स्तन कैंसर शरीर के अन्य भागों में फैलने पर क्या लक्षण दिख सकते हैं?
- बगल (UNDERARM) के लिम्फ नोड्स पर असर या गांठ
- फेफड़े,लीवर और दिमाग में फैल सकता है
- हड्डियों में दर्द या सिरदर्द हो सकता हैं
- लगातार थकान केवल स्तन कैंसर का ही नहीं, बल्कि विटामिन B12 की कमी जैसी अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का भी संकेत हो सकती है। (देखें: विटामिन B12 की कमी के लक्षण)
स्तन कैंसर की जाँच कैसे होती हैं?
- मेमोग्राफी- शुरुआती पहचान के लिए (देखें: नियमित हेल्थ चेकअप में शामिल जांचें)
- अल्ट्रासाउंड- गांठ का पता लगाने के लिए
- बायोप्सी- कैंसर की पुष्टि करने के लिए
स्तन की स्वयं जांच (Breast Self-Examination) कैसे करें?
महिलाएं महीने में एक बार अपने स्तनों की स्वयं जांच कर सकती हैं ताकि किसी नए बदलाव का जल्दी पता चल सके। ध्यान दें:
- नई गांठ महसूस होना
- स्तन का आकार बदलना
- निप्पल अंदर की ओर मुड़ना
- त्वचा में गड्ढे पड़ना
- असामान्य स्राव
यदि इनमें से कोई बदलाव दिखाई दे, तो डॉक्टर से जांच करानी चाहिए।
स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग कब करानी चाहिए?
सामान्य जोखिम वाली महिलाओं के लिए ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय गाइडलाइंस 40 से 50 वर्ष की उम्र के आसपास नियमित स्क्रीनिंग शुरू करने का सुझाव देती हैं, हालांकि exact उम्र और frequency देश-दर-देश और गाइडलाइन-दर-गाइडलाइन थोड़ी अलग हो सकती है। इसलिए अपनी सही उम्र और frequency के लिए डॉक्टर से सलाह लेना सबसे उचित है, खासकर अगर:
- परिवार में स्तन कैंसर का इतिहास हो तब स्क्रीनिंग जल्दी शुरू करने की जरूरत पड़ सकती है
- डॉक्टर विशेष रूप से सलाह दें
- स्तन में गांठ या मोटापन
स्तन कैंसर का इलाज क्या है?
उपचार का चुनाव कैंसर की स्टेज, प्रकार, उम्र और मरीज की स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करता है।

1. सर्जरी
- यह स्तन में से गांठ या प्रभावित हिस्से को हटाती हैं
2. रेडिएशन थेरेपी
- सर्जरी के बाद बची हुई कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने के लिए
3. कीमोथेरेपी
- कैंसर की कोशिकाओं को नष्ट करती है
- कैंसर दोबारा होने का खतरा कम करती है
- दुष्प्रभाव: थकान महसूस करना, मतली आना और बाल झड़ना
4. हार्मोन थेरेपी
- शरीर में एस्ट्रोजन के खिलाफ काम करती है
- दुष्प्रभाव: मेनोपॉज के लक्षण
5. Targeted Therapy
कुछ प्रकार के Breast Cancer (जैसे HER2-positive) में विशेष दवाएं दी जाती हैं।
6. Immunotherapy
कुछ विशेष प्रकार के Breast Cancer में डॉक्टर Immunotherapy की सलाह दे सकते हैं।
नोट: WHO के अनुसार लक्षणों को समय से पहचानना और तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करना स्तन कैंसर के इलाज में बहुत सहायता कर सकता है
स्तन कैंसर से बचाव कैसे करें?
- अपना नियमित परीक्षण करते रहें
- समय समय पर डॉक्टर से जाँच कराएँ
- स्वस्थ वजन बनाए रखें और समय-समय पर अपनी कोलेस्ट्रॉल प्रोफाइल की भी जांच कराते रहें। (देखें: कोलेस्ट्रॉल कितना होना चाहिए?)
- धुम्रपान और शराब से बचें
- व्यायाम और संतुलित आहार अपनाएं (देखें: महिलाओं में साइलेंट हार्ट अटैक का खतरा और बचाव)
- शरीर में किसी भी बदलाव को नजरअंदाज न करें
- स्तनपान कराएं (यदि संभव हो)
डॉक्टर से कब मिलना चाहिए?
- स्तन में गांठ या कुछ बदलाव महसूस हो
- स्तन में से खून या तरल का रिसाब हो
- परिवार में स्तन कैंसर का इतिहास हो
- बगल में नई गांठ महसूस हो
अक्सर पूछे जाने बाले सवाल (FAQ)
Q1. क्या पुरूषों को भी स्तन कैंसर हो सकता हैं?
हाँ,लेकिन यह महिलाओं की तुलना में कम होता हैं
Q2. क्या हर गांठ स्तन कैंसर होती है?
नही, हर गांठ कैंसर नही होती लेकिन जाँच करना जरुरी है
Q3. क्या स्तन कैंसर को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है?
हाँ, अगर शुरूआती अवस्था में पहचान कर ली जाएँ तो इलाज संभव है
Q4. क्या स्तन कैंसर दर्द के बिना भी हो सकता है?
हाँ, शुरुआती चरण में स्तन कैंसर की गांठ अक्सर दर्द रहित होती है
Q5. स्तन कैंसर की जांच के लिए कौन सा टेस्ट किया जाता है?
मेमोग्राफी, अल्ट्रासाउंड और बायोप्सी प्रमुख जांचें हैं
Q6. क्या स्तन कैंसर आनुवंशिक हो सकता है?
हाँ, BRCA1 और BRCA2 जैसे जीन में बदलाव होने पर जोखिम बढ़ सकता है
Q7. स्तन कैंसर की जांच किस उम्र से करानी चाहिए?
उच्च जोखिम वाली महिलाओं को डॉक्टर की सलाह अनुसार कम उम्र से स्क्रीनिंग की आवश्यकता हो सकती है, जबकि सामान्य जोखिम वाली महिलाओं के लिए स्क्रीनिंग की उम्र अलग हो सकती है
Q8. स्तन कैंसर क्या है?
यह एक ऐसी बीमारी हैं जिसमे स्तन की असामान्य कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ती हैं और ट्यूमर (Tumor) बनाती हैं
Q9. क्या Breast Cancer दोबारा हो सकता है?
हाँ। कुछ मरीजों में उपचार के बाद कैंसर दोबारा हो सकता है, इसलिए डॉक्टर द्वारा बताए गए Follow-up और नियमित जांच जरूरी होती है
निष्कर्ष
स्तन कैंसर महिलाओं में होने वाले सबसे सामान्य कैंसरों में से एक है, लेकिन इसकी समय पर पहचान और सही उपचार कई मामलों में अच्छे परिणाम दे सकते हैं। यदि स्तन में किसी प्रकार की नई गांठ, निप्पल में बदलाव, त्वचा में गड्ढे या असामान्य स्राव दिखाई दे, तो इसे नजरअंदाज न करें। नियमित जांच, स्वस्थ जीवनशैली और समय पर डॉक्टर से परामर्श स्तन स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम हैं।
स्रोत(Sources)
- Breast cancer — World Health Organization (WHO)
- MedlinePlus — National Library of Medicine (NLM)
- Breast Cancer Research Foundation (BCRF)
इस आर्टिकल में दी गयी सभी जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या के लिए अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। जिससे आपको उचित उपचार सही समय पर मिल सके.
अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो, तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें । ऐसी ही हेल्थ से जुडी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट को फॉलो जरुर करें ।
By Team SehatPravah — शोध और विश्वसनीय स्वास्थ्य स्रोतों (WHO, MedlinePlus) के आधार पर लिखा गया
अंतिम अपडेट: जुलाई 2026
