नई कोलेस्ट्रॉल गाइडलाइन के अनुसार कोलेस्ट्रॉल कितना होना चाहिए, LDL कोलेस्ट्रॉल स्तर, हार्ट हेल्थ और हृदय रोग के जोखिम को दर्शाती स्वास्थ्य जागरूकता इमेज

कोलेस्ट्रॉल कितना होना चाहिए? नई गाइडलाइन में LDL को लेकर क्या बदला, जानिए

क्या आप भी सोचते हैं कि हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या केवल बढ़ती उम्र के साथ होती है? अगर हाँ, तो अब इस सोच को बदलने का समय आ गया है।

विशेषज्ञों के अनुसार आजकल कम उम्र के लोगों में भी हाई कोलेस्ट्रॉल, हार्ट डिजीज और ब्लड वेसल्स से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ रहा है। इसी वजह से 13 मार्च 2026 को American College of Cardiology (ACC), American Heart Association (AHA) और 9 अन्य प्रमुख मेडिकल संगठनों ने मिलकर एक नया, अपडेटेड Dyslipidemia Guideline जारी किया है, जो 2018 के पुराने ब्लड कोलेस्ट्रॉल गाइडलाइन की जगह लेता है।

नई रिसर्च और विशेषज्ञों की सिफारिशों के अनुसार यह जानना जरूरी है कि कोलेस्ट्रॉल कितना होना चाहिए, इसकी जांच कब से शुरू करनी चाहिए और इसे नियंत्रित रखने के लिए क्या कदम उठाने चाहिए।

धमनी में जमा LDL कोलेस्ट्रॉल, रक्त कोशिकाएं और ब्लड वेसल ब्लॉकेज को दर्शाता हाई कोलेस्ट्रॉल का 3D मेडिकल चित्र

Quick Answer: कोलेस्ट्रॉल कितना होना चाहिए?

अधिकांश स्वस्थ वयस्कों में LDL (खराब कोलेस्ट्रॉल) 100 mg/dL से कम रखना बेहतर माना जाता है। हार्ट डिजीज या उच्च जोखिम वाले लोगों में LDL का लक्ष्य 70 mg/dL से कम रखा जा सकता है। वहीं HDL (अच्छा कोलेस्ट्रॉल) पुरुषों में 40 mg/dL और महिलाओं में 50 mg/dL से अधिक होना बेहतर माना जाता है।

नए गाइडलाइन के अनुसार, अमेरिका में लगभग हर 4 में से 1 वयस्क का LDL कोलेस्ट्रॉल स्तर हाई पाया जाता है, जो हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को बढ़ाता है।

कोलेस्ट्रॉल क्या है? 

यह एक प्रकार का फैट है जो खून में होता है, और यह दो प्रकार का होता है:

LDL (ख़राब कोलेस्ट्रोल)

यह आर्टरीज में जमा होकर खून के बहाव को रोकता है, जिससे हार्ट डिजीज का रिस्क बढ़ जाता है।

HDL (अच्छा कोलेस्ट्रोल)

यह अतिरिक्त कोलेस्ट्रोल को आर्टरीज से हटाकर लीवर तक ले जाता है, यह दिल की सेहत के लिए अच्छा होता है।

क्यों जरुरी है कोलेस्ट्रॉल? 

  • यह शरीर में विटामिन D बनाने में मदद करता है 
  • भोजन को पचाने के लिए बाइल जूस बनाने में मदद करता है  
  • शरीर की सेल्स की दीवार बनाने में सहायता करता है  
  • शरीर के कुछ हार्मोन बनाने के लिए जरुरी है  
  • HDL दिल को स्वस्थ रखता है  

किनको होता है हाई कोलेस्ट्रॉल का रिस्क? 

  • शुगर की बीमारी से जो पीड़ित है 
  • जिनको हाई BP की समस्या है 
  • शराब और सिगरेट का सेवन करने वालों को  
  • अगर वजन ज्यादा है  
  • उन महिलाओं में जिनका मेनोपोज़ हो गया हो 
  • अगर उम्र ज्यादा है  
  • परिवार में हाई कोलेस्ट्रोल का इतिहास रहा हो 
  • जंक फ़ूड का ज्यादा सेवन करने वालों में (देखें: रोज़ चिप्स खाने के नुकसान)  
  • सुस्त लाइफस्टाइल वाले लोगो में 

क्या है कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण? 

  • इसका कोई खास लक्षण नहीं होता है  
  • इसलिए इसे साइलेंट समस्या कहा जाता है  
  • इसका पता केवल खून की जाँच से ही होता है  

क्या है हाई कोलेस्ट्रॉल के नुकसान? 

1. हार्ट  

  1. जब LDL का स्तर ऊंचा हो जाता है तो ये ब्लड आर्टरीज में जमा होकर प्लाक बना सकता है  
  2. इससे आर्टरीज संकरी हो जाती है और खून का बहाव धीमा हो जाता है  
  3. ब्लड फ्लो धीमा होने से दिल तक जाने वाली ऑक्सीजन की मात्रा कम होने लगती है जिससे छाती में दर्द हो सकता है 
  4. अगर प्लाक टूट जाये तो उससे क्लॉट बनने का रिस्क बढ़ जाता है जो हार्ट अटैक ला सकता है 

2. किडनी 

  1. इससे किडनी की छोटी-छोटी खून की नसों को नुकसान हो सकता है  
  2. खून को फ़िल्टर करने की क्षमता कम हो सकती है  
  3. क्रोनिक किडनी डिजीज का खतरा बन सकता है

3. ब्रेन 

  1. अगर ब्लड क्लॉट दिमाग के अन्दर पहुंच जाए, तो सिर में खून का बहाव रुक सकता है, जिससे ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। 
हाई कोलेस्ट्रॉल से प्रभावित व्यक्ति, ब्लॉक हुई धमनियां, छाती में दर्द, हार्ट डिजीज और अस्वस्थ जीवनशैली को दर्शाता मेडिकल चित्र

कोलेस्ट्रॉल किन कारणों से बढ़ता है?

  • अनियमित दिनचर्या  (देर रात में खाना, देर से सोना)  
  • डाइट में सैचुरेटेड और ट्रांस फैट का ज्यादा सेवन 
  • सुस्त लाइफस्टाइल- फैट के पाचन को प्रभावित करती है  
  • धूम्रपान से HDL कम होता है और LDL का स्तर बढ़ने लगता है 
  • अच्छी नींद न लेना  
  • ज्यादा तनाव भी ख़राब कोलेस्ट्रोल को बढ़ा सकता है 
  • किसी भी तरह की कसरत से दूरी 

कोलेस्ट्रॉल कितना होना चाहिए?

जांचआदर्श स्तर
कुल कोलेस्ट्रॉल (Total Cholesterol)200 mg/dL से कम
LDL (खराब कोलेस्ट्रॉल)100 mg/dL से कम
HDL (अच्छा कोलेस्ट्रॉल)पुरुष 40 mg/dL से अधिक, महिलाएं 50 mg/dL से अधिक
ट्राइग्लिसराइड्स (Triglycerides)150 mg/dL से कम

नोट: हार्ट डिजीज या हाई रिस्क वाले मरीजों में डॉक्टर LDL को 70 mg/dL से कम रखने की सलाह दे सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल कितना होना चाहिए? LDL, HDL, ट्राइग्लिसराइड्स की सामान्य रेंज, हृदय और धमनियों का स्वास्थ्य दर्शाता मेडिकल इन्फोग्राफिक।

कोलेस्ट्रॉल कितना होना चाहिए? नई गाइडलाइन क्या कहती है

नए ACC/AHA/Multisociety Dyslipidemia Guideline (मार्च 2026) में हृदय रोग के जोखिम का आकलन केवल कोलेस्ट्रॉल स्तर से नहीं, बल्कि व्यक्ति की पूरी स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखकर करने पर जोर दिया गया है। गाइडलाइन की मुख्य बातें:

  1. Earlier and lower for longer रणनीति — गाइडलाइन के अनुसार, कम उम्र से ही जोखिम आकलन और लाइफस्टाइल सुधार शुरू करना जीवनभर के हार्ट डिजीज जोखिम को घटाने में मदद कर सकता है
  2. Roger Blumenthal, MD (गाइडलाइन कमेटी के प्रमुख) के अनुसार, 80% या उससे अधिक कार्डियोवस्कुलर डिजीज को रोका जा सकता है, और हाई LDL कोलेस्ट्रॉल इस जोखिम का एक बड़ा हिस्सा है
  3. 30 वर्ष से कम उम्र के लोग जिनका LDL 160 mg/dL या अधिक हो, या जिन्हें Familial Hypercholesterolemia (FH) हो, उनमें डॉक्टर जल्दी स्टैटिन थेरेपी शुरू करने पर विचार कर सकते हैं
  4. हाई-रिस्क मरीजों (10-वर्ष ASCVD रिस्क >10%) में LDL लक्ष्य अब भी 70 mg/dL से कम रखा जाता है
  5. स्वस्थ वजन बनाए रखना, नियमित शारीरिक गतिविधि, धूम्रपान से दूरी और अच्छी नींद — इन्हें गाइडलाइन में उपचार की तरह ही महत्वपूर्ण माना गया है

पुराने (2018) दिशा-निर्देशों के अनुसार भी:-

  • कई विशेषज्ञ 20 वर्ष की उम्र के बाद नियमित लिपिड प्रोफाइल जांच कराने की सलाह देते हैं।
  • सामान्यतः हर 4 से 6 वर्ष में लिपिड प्रोफाइल की जांच कराने की सलाह दी जाती है।
  • केवल LDL ही नहीं बल्कि ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, वजन और जीवनशैली के जोखिम कारकों का भी मूल्यांकन जरूरी है।
  • जिन लोगों का LDL 190 mg/dL या उससे अधिक हो, उन्हें डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए क्योंकि कई मामलों में दवा की आवश्यकता पड़ सकती है।

महत्वपूर्ण बात: दिल की बीमारी से बचाव के लिए केवल इलाज नहीं, बल्कि समय रहते जांच और जीवनशैली में सुधार भी जरूरी है।

कैसे करे कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल? 

नए गाइडलाइन के अनुसार, ज्यादातर कार्डियोवस्कुलर जोखिम को स्वस्थ आदतों से नियंत्रित किया जा सकता है:

  • धूम्रपान और शराब पूरी तरह बंद कर दें  
  • हफ्ते में कम से कम 100 से 150 मिनट तक कसरत से LDL का स्तर कम होने लगता है 
  • किसी भी तरीके का सैचुरेटेड फैट का इस्तेमाल ना करे  
  • जंक फ़ूड, मीठे पैय पदार्थो से दुरी बना कर रखें 
  • भोजन में फाइबर, फल और सब्जियों की मात्रा बढ़ाएं 
  • अपने पेट पर फैट नही जमने दे (देखें: पेट की चर्बी और दिल की सेहत)
  • किसी भी तरीके का तनाव ना लें 
  • रोज़ कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लें 
  • समय समय पर अपनी जाँच जरूर कराएँ (देखें: नियमित हेल्थ चेकअप में लिपिड प्रोफाइल)
  • ब्लडप्रेशर और शुगर को नियंत्रित स्तर पर रखें 

निष्कर्ष

अब यह जरूरी हो गया है कि हम समय रहते समझें कि कोलेस्ट्रॉल कितना होना चाहिए और उसकी नियमित जांच कराएं और सही समय पर जांच, संतुलित आहार और सक्रिय जीवनशैली अपनाकर दिल की बीमारियों के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q1. LDL कितना होना चाहिए?

सामान्यतः LDL को 100 mg/dL से कम रखना बेहतर माना जाता है। हालांकि व्यक्ति का लक्ष्य उसकी उम्र और स्वास्थ्य जोखिमों पर निर्भर कर सकता है।

Q2. HDL कितना होना चाहिए?

पुरुषों में HDL 40 mg/dL से अधिक और महिलाओं में 50 mg/dL से अधिक होना बेहतर माना जाता है।

Q3. कोलेस्ट्रॉल की जांच कब से शुरू करनी चाहिए?

विशेषज्ञ 20 वर्ष की आयु के बाद नियमित लिपिड प्रोफाइल जांच की सलाह देते हैं।

Q4. क्या हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण होते हैं?

अधिकांश मामलों में हाई कोलेस्ट्रॉल के कोई स्पष्ट लक्षण नहीं होते। इसलिए नियमित जांच ही इसका पता लगाने का सबसे अच्छा तरीका है।

Q5. क्या बिना दवा के कोलेस्ट्रॉल कम किया जा सकता है?

कई लोगों में संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, वजन नियंत्रण और धूम्रपान छोड़ने जैसी आदतों से कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार हो सकता है। हालांकि कुछ लोगों को डॉक्टर की सलाह अनुसार दवा की आवश्यकता पड़ सकती है।

Q6. LDL 100 से ऊपर होने पर क्या करना चाहिए?

यदि LDL 100 mg/dL से ऊपर है तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार डाइट, एक्सरसाइज और अन्य जोखिम कारकों का मूल्यांकन कराना चाहिए। नए गाइडलाइन के अनुसार, कम उम्र में भी शुरुआती लाइफस्टाइल सुधार दीर्घकालिक जोखिम घटाने में मदद कर सकता है।

Q7. क्या 25-30 साल की उम्र में भी हाई कोलेस्ट्रॉल हो सकता है?

हाँ। खराब खानपान, मोटापा, धूम्रपान, शारीरिक निष्क्रियता और पारिवारिक इतिहास के कारण कम उम्र में भी हाई कोलेस्ट्रॉल हो सकता है। नए 2026 गाइडलाइन में विशेष रूप से युवाओं में जल्दी स्क्रीनिंग पर जोर दिया गया है।

Q8. कौन सा टेस्ट कोलेस्ट्रॉल की जांच के लिए किया जाता है?

कोलेस्ट्रॉल की जांच के लिए लिपिड प्रोफाइल टेस्ट किया जाता है, जिसमें LDL, HDL, ट्राइग्लिसराइड्स और कुल कोलेस्ट्रॉल का स्तर मापा जाता है।

स्रोत एवं संदर्भ

अस्वीकरण (Disclaimer)

इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी प्रकार की चिकित्सकीय सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या दवा संबंधी निर्णय के लिए योग्य डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

By Team SehatPravah — शोध और विश्वसनीय स्वास्थ्य स्रोतों (AHA, ACC) के आधार पर लिखा गया

अंतिम अपडेट: जुलाई 2026

Similar Posts