हार्ट को हेल्दी रखने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाते हुए व्यक्ति, जिसमें संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और दिल की देखभाल से जुड़ी आदतों को दर्शाया गया है।

दिल को नुकसान पहुंचाने वाली 5 आदतें: हार्ट को हेल्दी कैसे रखें?

क्या आप भी सोचते हैं कि हार्ट अटैक सिर्फ बढ़ती उम्र में होता है? या फिर आप अपने दिल की सेहत को लेकर चिंतित रहते हैं, लेकिन यह नहीं जानते कि दिल को नुकसान पहुंचाने वाली 5 आदतें कौन-सी हैं?

आजकल खराब लाइफस्टाइल, लगातार तनाव, मोटापा, हाई कोलेस्ट्रोल और खराब Sleep Cycle कम उम्र में भी दिल की सेहत को प्रभावित कर सकते हैं। कई बार हमारी रोज़मर्रा की छोटी-छोटी गलतियां ही धीरे-धीरे हृदय रोग का जोखिम बढ़ाने लगती हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, हृदय और रक्त वाहिकाओं से जुड़ी बीमारियाँ (Cardiovascular Diseases—CVD) दुनियाभर में होने वाली मौतों के प्रमुख कारणों में शामिल हैं। एक अध्ययन के अनुसार देश में होने वाली कुल मौतों में लगभग 28% हिस्सेदारी कार्डियोवस्कुलर डिजीज की रही है (Indian Heart Journal / ScienceDirect)।

सबसे बड़ी बात यह है कि हृदय रोग हमेशा अचानक सामने नहीं आता। कई लोगों में लंबे समय तक कोई स्पष्ट लक्षण नहीं होते और कभी-कभी हार्ट अटैक या स्ट्रोक ही पहले से मौजूद हृदय और रक्त वाहिकाओं से संबंधित बीमारी का पहला संकेत हो सकता है।

इस लेख में हम जानेंगे कि दिल को नुकसान पहुंचाने वाली आदतें कौन-सी हैं, हार्ट डिजीज का खतरा किन कारणों से बढ़ता है और किन आसान बदलावों को अपनाकर आप अपने दिल को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं।

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, अच्छी नींद, तनाव नियंत्रण और धूम्रपान से बचाव को दर्शाता हृदय स्वास्थ्य चित्र

संक्षिप्त उत्तर: हार्ट को हेल्दी कैसे रखें?

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद, तनाव नियंत्रण, धूम्रपान से दूरी और ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल तथा ब्लड शुगर की नियमित जांच जरूरी है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर हृदय रोग के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। WHO के अनुसार वयस्कों को हर सप्ताह 150–300 मिनट तक मध्यम तीव्रता वाली एरोबिक गतिविधि या 75–150 मिनट तक तेज़ तीव्रता वाली शारीरिक गतिविधि करने का लक्ष्य रखना चाहिए।

हार्ट क्या है और कैसे काम करता है?

दिल हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है जिसके बिना शरीर के अंगों का काम करना मुश्किल होता है यह सीने के बीच में थोड़ा बाईं तरफ स्थित होता है। हार्ट का मुख्य काम पूरे शरीर में खून पहुंचाना होता है ताकि शरीर को ऑक्सीजन और जरूरी पोषक तत्व मिलते रहें।इसका मतलब है की हमारा दिमाग, लीवर और किडनी जैसे मुख्य अंग हार्ट के भरोसे होते हैं

हृदय लगातार शरीर के विभिन्न अंगों तक रक्त पहुंचाता है, जिससे उन्हें ऑक्सीजन और जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। इसलिए अगर हार्ट की नसों, वाल्व या मसल्स पर ज्यादा दबाव पड़ने लगे तो धीरे-धीरे हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ सकता है

दिल को नुकसान पहुंचाने वाली 5 आदतें

हृदय रोग का जोखिम अक्सर समय के साथ बढ़ता है और खराब खानपान, शारीरिक निष्क्रियता, तंबाकू, हाई BP और अन्य जोखिम कारक इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि, हार्ट अटैक या स्ट्रोक जैसी घटनाएं अचानक सामने आ सकती हैं। जिनमे इनका योगदान सर्वाधिक हो सकता है:

1. खराब खानपान

बहुत अधिक नमक, अतिरिक्त चीनी, अस्वास्थ्यकर वसा और अत्यधिक प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों का सेवन हाई ब्लड प्रेशर, असामान्य कोलेस्ट्रॉल, वजन बढ़ने और हृदय रोग के अन्य जोखिम कारकों से जुड़ा हो सकता है। इससे समय के साथ हृदय रोग का खतरा बढ़ सकता है।

  • LDL (खराब कोलेस्ट्रोल) बढ़ता है
  • ब्लड फ्लो कम होता है
  • हार्ट पर दबाव बढ़ता है
  • हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है

ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाले फूड

2. फिजिकल एक्टिविटी की कमी

लंबे समय तक बैठकर काम करना हार्ट के लिए खतरनाक माना जाता है। नियमित शारीरिक गतिविधि दिल को स्वस्थ रखने के सबसे आसान और प्रभावी तरीकों में से एक है। कम एक्टिव रहने से शरीर में ये प्रभाव हो सकते है।

  • वजन बढ़ता है
  • फैट जमा होता है
  • BP और शुगर बढ़ सकती है
  • हार्ट को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है

(नींद और एक्सरसाइज के combined असर पर एक नई 2026 स्टडी के बारे में विस्तार से पढ़ें: हार्ट को हेल्दी कैसे रखें — नींद और एक्सरसाइज का कमाल)

3. खराब नींद

लगातार कम या अनियमित नींद लेने से हाई ब्लड प्रेशर, इंसुलिन रेजिस्टेंस और शरीर में सूजन (Inflammation) बढ़ सकती है, जो समय के साथ हृदय रोग के जोखिम को प्रभावित कर सकती है।

  • कोर्टिसोल को तनाव हार्मोन कहा जाता है और इसका स्तर बढ़ने पर शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं
  • ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है
  • हार्ट रेट बढ़ सकती है
  • शरीर में सूजन बढ़ती है

4. धूम्रपान, शराब और निकोटिन

सिगरेट में मौजूद निकोटिन रक्त वाहिकाओं को संकरा कर सकता है, वहीं, धूम्रपान में मौजूद अन्य हानिकारक पदार्थ भी हृदय और रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।

  • हार्ट को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है
  • ऑक्सीजन सप्लाई कम हो सकती है
  • ब्लड क्लॉट बनने का खतरा बढ़ सकता है

WHF के अनुसार, धूम्रपान छोड़ने के 1 साल के भीतर कोरोनरी हार्ट डिजीज का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है।

5. लाइफ में तनाव का स्तर

जीवन में लगातार तनाव, रिश्तो में परेशानी, अकेलापन और नेगेटिव बातें ये सब मिलकर शरीर में तनाव हार्मोन का स्तर बढ़ा सकती है जिनसे :

  • ब्लड प्रेशर पर प्रभाव पड़ सकता है
  • दिल की धड़कन अनियमित हो सकती है

कार्डियोवैस्कुलर डिजीज (CVD) क्या है?

यह उन बीमारियों का एक समूह है जो हृदय (Heart) या रक्त वाहिकाओं को प्रभावित करती हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे:

  • हाई ब्लड प्रेशर
  • अस्वस्थ आहार
  • हाई कोलेस्ट्रॉल
  • डायबिटीज
  • वायु प्रदूषण
  • मोटापा
  • तंबाकू का सेवन
  • किडनी रोग
  • शारीरिक निष्क्रियता
  • अत्यधिक शराब सेवन
  • तनाव

World Heart Federation (WHF) के अनुसार दुनियाभर में हार्ट डिजीज मौत का सबसे बड़ा कारण बन चुकी है।

कार्डियोवैस्कुलर रोग के प्रकार

1. हृदय रोग (Heart Disease)

कोरोनरी हार्ट डिजीज हृदय रोग का सबसे सामान्य प्रकार है। इसमें हार्ट को रक्त पहुंचाने वाली धमनियां संकरी हो जाती हैं। कई लोगों में इसका पहला संकेत हार्ट अटैक हो सकता है।

2. हार्ट अटैक (Heart Attack)

हार्ट अटैक तब होता है जब रक्त का प्रवाह किसी कारण, जैसे रक्त के थक्के से रुक जाता है। ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की कमी से हृदय की मांसपेशियां मरने लगती हैं।

3. स्ट्रोक (Stroke)

स्ट्रोक तब होता है जब मस्तिष्क को रक्त की आपूर्ति रुक जाती है। यह रक्त के थक्के या मस्तिष्क की रक्त वाहिका फटने के कारण हो सकता है।

हार्ट को नुकसान पहुंचाने वाली आदतें और उनके प्रभाव

आदतसंभावित प्रभाव
लगातार तनावदिल पर दबाव
मोटापाहार्ट डिजीज जोखिम
धूम्रपान/तंबाकूधमनियों को नुकसान
खराब खानपानकोलेस्ट्रॉल बढ़ना
शारीरिक गतिविधि की कमीवजन बढ़ सकता है और दिल पर ज्यादा दवाब हो सकता है

हृदय रोग के लक्षण क्या होते है?

अक्सर हार्ट की बीमारी की शुरुआत में कोई लक्षण दिखाई नहीं देते, लेकिन कुछ सामान्य संकेत हैं जिनको पहचान कर आप किसी गंभीर परिस्तिथि से बच सकते है

सामान्य लक्षण

  • छाती में दर्द या दबाव
  • गर्दन, कंधे, जबड़े या पीठ में दर्द
  • सांस लेने में तकलीफ
  • जल्दी थकान
  • धड़कन का असामान्य होना
  • चक्कर आना या बेहोशी
  • हाथ-पैरों में सूजन
  • लगातार खांसी
  • कमजोरी और थकान

स्ट्रोक के चेतावनी संकेत

  • चेहरे के एक तरफ कमजोरी महसूस होना
  • एक हाथ या पैर में अचानक कमजोरी/सुन्नपन आ जाना
  • बोलने या समझने में अचानक परेशानी
  • अचानक संतुलन बिगड़ना
  • अचानक तेज सिरदर्द

नोट: अगर आपको अपने शरीर में ये लक्षण दिखे तो तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लेना जरुरी हो जाता है क्योकि ये लक्षण हार्ट डिजीज के अलावा किसी अन्य समस्या का भी संकेत हो सकते है

पुरुषों और महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण

पुरुषों में हार्ट अटैक के लक्षण

  • तेज छाती दर्द
  • बाएं हाथ या जबड़े में दर्द
  • सांस लेने में कठिनाई

महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण

महिलाओं में भी सीने में दर्द या दबाव हार्ट अटैक का सामान्य लक्षण है। हालांकि कुछ महिलाओं में नीचे लिखे ये लक्षण भी हो सकते है

  • कंधे, गर्दन, पेट या पीठ में दर्द
  • अपच जैसा दर्द
  • मतली
  • चक्कर
  • ठंडा पसीना
  • अत्यधिक थकान
  • बेचैनी

इस विषय पर पूरी, विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें: महिलाओं में साइलेंट हार्ट अटैक के संकेत और बचाव

यदि छाती में दर्द या दबाव कुछ मिनट से अधिक रहे, बार-बार हो, या इसके साथ सांस लेने में तकलीफ, ठंडा पसीना, मतली, चक्कर या हाथ, पीठ, गर्दन या जबड़े में दर्द हो, तो तुरंत आपातकालीन चिकित्सा सहायता लेना जरूरी हो जाता है

हार्ट डिजीज के लिए कौन-कौन से टेस्ट किए जाते हैं?

  • ब्लड प्रेशर जांच
  • लिपिड प्रोफाइल
  • ब्लड शुगर टेस्ट
  • ECG
  • Echocardiography
  • TMT (डॉक्टर की सलाह अनुसार)

(इनमें से ज्यादातर टेस्ट के बारे में विस्तार से पढ़ें: नियमित हेल्थ चेकअप में शामिल जांचें)

किन लोगों को हार्ट डिजीज का खतरा ज्यादा होता है?

  • हाई BP वाले लोग
  • डायबिटीज मरीज
  • धूम्रपान करने वाले
  • मोटापे से पीड़ित लोग
  • हाई कोलेस्ट्रोल वाले (देखें: कोलेस्ट्रॉल कितना होना चाहिए)
  • तनाव में रहने वाले
  • कम नींद लेने वाले
  • जिनके परिवार में हार्ट डिजीज का इतिहास हो
हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल, नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और दिल की देखभाल को दर्शाता प्रोफेशनल मेडिकल इन्फोग्राफिक

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए क्या खाएं?

हार्ट को हेल्दी कैसे रखें, इसके लिए भोजन में फाइबर, फल, सब्जियां और हेल्दी फैट शामिल करना जरूरी है।

1. प्रोटीन के लिए

  • दाल
  • पनीर
  • अंडे
  • मछली

2. हेल्दी फैट के लिए

  • बादाम
  • अखरोट
  • अलसी
  • चिया सीड्स

3. फाइबर की मात्रा बढ़ाने के लिए

  • ओट्स
  • फल
  • सब्जियां
  • ब्राउन राइस

हार्ट को हेल्दी कैसे रखें? 7 आसान और असरदार तरीके

1. नियमित व्यायाम करें

सप्ताह में कम से कम 150 मिनट मध्यम व्यायाम करें। उदाहरण:

  • तेज चलना
  • सीढ़ियों का उपयोग
  • साइकिल चलाना
  • योग

2. स्वस्थ वजन बनाए रखें

मोटापा हृदय रोग का बड़ा कारण है। नियमित व्यायाम और संतुलित भोजन वजन नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

3. तंबाकू से बचें

धूम्रपान छोड़ने के एक साल के भीतर कोरोनरी हार्ट डिजीज का खतरा लगभग आधा हो जाता है।

4. शराब का सेवन बंद करे

अत्यधिक शराब हृदय को नुकसान पहुंचाती है। स्वास्थ्य के लिए शराब न पीना सबसे बेहतर माना जाता है।

5. तनाव कम करें

लगातार तनाव ब्लड प्रेशर, हृदय गति और हृदय रोग के अन्य जोखिम कारकों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए तनाव कम करने के तरीके के लिए आप ये तरीके अपना सकते है

  • योग
  • मेडिटेशन
  • गहरी सांस लेना
  • पसंदीदा काम करना

6. अपने स्वास्थ्य पर निगरानी करना शुरू करे

ब्लड प्रेशर चेक करते रहें

हाई BP हार्ट अटैक और स्ट्रोक का बड़ा कारण है।

कोलेस्ट्रॉल पर ध्यान दें

उच्च कोलेस्ट्रॉल धमनियों को ब्लॉक कर सकता है।

ब्लड शुगर की जाँच कराते रहें

डायबिटीज हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ाती है।

7. डॉक्टर द्वारा दी गई दवाइयां समय पर लें

यदि डॉक्टर ने BP, कोलेस्ट्रॉल या डायबिटीज की दवाइयां दी हैं तो उनको नियमित रूप से लें।

डॉक्टर से कब मिलना चाहिए?

अगर ये संकेत आपको शरीर में दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें:

  • लगातार सीने में दर्द
  • सांस लेने में दिक्कत
  • बेहोशी
  • बहुत ज्यादा कमजोरी
  • अनियमित धड़कन
  • पैरों में सूजन

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

सवाल 1: हार्ट को हेल्दी कैसे रखें?

उत्तर: हेल्दी डाइट, नियमित एक्सरसाइज, अच्छी नींद, तनाव कम करना और धूम्रपान से दूरी हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं

सवाल 2: हार्ट अटैक के शुरुआती संकेत क्या हैं?

उत्तर: हार्ट अटैक के सामान्य चेतावनी संकेतों में छाती में दबाव या दर्द, सांस लेने में तकलीफ, ठंडा पसीना, मतली और दर्द या असहजता का हाथ, पीठ, गर्दन या जबड़े तक फैलना शामिल हो सकता है

सवाल 3: क्या कम उम्र में भी हार्ट डिजीज हो सकती है?

उत्तर: हां, खराब लाइफस्टाइल, तनाव, मोटापा और धूम्रपान के कारण कम उम्र में भी हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ रहा है

सवाल 4: क्या नींद की कमी हार्ट को नुकसान पहुंचाती है?

उत्तर: हां, लगातार कम नींद लेने से ब्लड प्रेशर, तनाव हार्मोन और हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ सकता है

सवाल 5: क्या रोज वॉक करने से हार्ट मजबूत होता है?

उत्तर: हां, नियमित तेज़ चाल से चलना (Brisk Walking) शारीरिक फिटनेस बढ़ाने और हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकता है।

सवाल 6: क्या हाई कोलेस्ट्रॉल हार्ट अटैक का कारण बन सकता है?

हाँ, LDL कोलेस्ट्रॉल धमनियों में प्लाक बनाकर हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ा सकता है

सवाल 7: हार्ट के लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज कौन सी है?

तेज चलना, साइकिल चलाना, तैराकी और नियमित एरोबिक गतिविधियां हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभदायक मानी जाती हैं

सवाल 8: क्या तनाव से हार्ट अटैक आ सकता है?

लगातार तनाव ब्लड प्रेशर, हार्ट रेट और अन्य जोखिम कारकों को प्रभावित कर सकता है, जिससे हृदय रोग का खतरा बढ़ सकता है

निष्कर्ष (Conclusion)

हार्ट डिजीज अचानक नहीं होती। हमारी रोजमर्रा की आदतें धीरे-धीरे दिल को कमजोर बनाती हैं। खराब खानपान, तनाव, धूम्रपान, नींद की कमी और फिजिकल एक्टिविटी की कमी हार्ट को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। अगर आप लंबे समय तक हार्ट को हेल्दी कैसे रखें इसका जवाब ढूंढ रहे हैं, तो स्वस्थ जीवनशैली अपनाना सबसे प्रभावी उपाय है।

याद रखें — हेल्दी हार्ट के लिए सिर्फ दवाइयां नहीं, बल्कि सही लाइफस्टाइल सबसे जरूरी है।

स्रोत एवं संदर्भ

  1. Cardiovascular disease in India: A 360 degree overview — Indian Heart Journal / ScienceDirect
  2. Cardiovascular diseases (CVDs) — World Health Organization, India
  3. Cardiovascular diseases (CVDs) Fact Sheet — World Health Organization
  4. Heart Health in India — World Heart Federation, World Heart Observatory

अस्वीकरण (Disclaimer)

यह लेख केवल सामान्य जागरूकता के उद्देश्य से तैयार किया गया है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या लक्षण की स्थिति में डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

लेखक: Team SehatPravah
सामग्री समीक्षा: विश्वसनीय स्वास्थ्य स्रोतों जैसे WHO, World Heart Federation और भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार।
अंतिम अपडेट: 4 सितंबर 2026

Similar Posts