शाकाहारी हो? विटामिन B12 की कमी कैसे पूरी करे जाने लक्षण, कारण, डाइट और सही उपचार
अगर आप शाकाहारी हैं और लगातार थकान, कमजोरी, हाथ-पैरों में झनझनाहट या याददाश्त कमजोर होने जैसी समस्या महसूस कर रहे हैं, तो यह Vitamin B12 की कमी का संकेत हो सकता है। शरीर में विटामिन B12 की पर्याप्त मात्रा न होने पर लाल रक्त कोशिकाओं (RBC) का निर्माण, नसों का स्वास्थ्य और DNA बनाने जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाएँ प्रभावित हो सकती हैं।
बहुत से लोग यह जानना चाहते हैं कि विटामिन B12 की कमी कैसे पूरी करें और क्या केवल भोजन से इसकी पूर्ति संभव है। वास्तव में इसकी कमी के पीछे केवल खराब डाइट ही नहीं, बल्कि शरीर द्वारा विटामिन B12 का सही तरीके से अवशोषण न कर पाना भी एक महत्वपूर्ण कारण हो सकता है।
इस लेख में हम जानेंगे कि विटामिन B12 क्या है, इसकी कमी क्यों होती है, इसके प्रमुख लक्षण क्या हैं, विटामिन B12 की कमी कैसे पूरी करें, B12 युक्त खाद्य पदार्थ कौन-से हैं और किन परिस्थितियों में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी हो सकता है।
एक नज़र में
अगर शरीर में विटामिन B12 की कमी है, तो इसकी पूर्ति संतुलित आहार, B12 युक्त या फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थों तथा डॉक्टर की सलाह अनुसार सप्लीमेंट या इंजेक्शन से की जा सकती है। उपचार इस बात पर निर्भर करता है कि कमी भोजन की वजह से हुई है या शरीर में विटामिन B12 के अवशोषण (Absorption) में समस्या है।

विटामिन B12 क्या है?
विटामिन B12 एक जल में घुलने वाला शरीर के लिए एक आवश्यक विटामिन है इसमें कोबाल्ट (cobalt) खनिज होता है, इसलिए B12 गतिविधि वाले सभी यौगिकों को सामूहिक रूप से कोबालमिन (cobalamins) कहा जाता है
क्या आप जानते है?
- शरीर में विटामिन B12 का सबसे बड़ा भंडार लिवर (यकृत) होता है
- यह मात्रा कई वर्षों तक पर्याप्त रहती है, इसलिए इसकी कमी के लक्षण देर से दिखाई देते हैं।
- इसलिए अगर लीवर ठीक से काम नही करे तो शरीर में इस विटामिन की कमी हो सकती है
- विटामिन B12 प्रमुख रूप से पशु आधारित खाद्य पदार्थो में ज्यादा पाया जाता है
- वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन (WHO) के अनुसार विटामिन B12 की कमी एक सामान्य लेकिन अक्सर अनदेखा करने वाली समस्या है
कितने लोगों में B12 की कमी पाई जाती है?
NIH में प्रकाशित शोध के अनुसार, सामान्य अमेरिकी/ब्रिटिश आबादी में B12 की कमी लगभग 6% (60 वर्ष से कम उम्र वालों में) और 20% (60 वर्ष से अधिक उम्र वालों में) पाई जाती है। लेकिन शाकाहारी और वीगन लोगों में यह आंकड़ा काफी अधिक है
विभिन्न शोध के अनुसार शाकाहारियों में 30% से 47% तक और वीगन वयस्कों में लगभग 52% तक हो सकता है। यही कारण है कि शाकाहारी लोगों को इस विटामिन को लेकर विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
विटामिन B12 शरीर में क्या काम करता है?
यह शरीर में कुछ बहुत जरुरी कार्य करता है जैसे:
- दिमाग और नर्वस सिस्टम को स्वस्थ रखना
- लाल रक्त कोशिकाओ (RBC) को बनाने में मदद करना
- DNA सिंथेसिस में मदद करना
- इसके अलावा विटामिन B12 ऊर्जा उत्पादन, तंत्रिका कोशिकाओं (Nerve Cells) की सुरक्षा और सामान्य मस्तिष्क कार्यों को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
स्वास्थ्य संस्थाओं के अनुसार, B12 की कमी से DNA synthesis और RBC निर्माण प्रभावित हो सकता है, जिससे anemia और neurological problems हो सकते हैं।
विटामिन B12 की कमी क्यों होती है?
शरीर में इसकी कमी के पीछे कुछ कारण होते है जैसे:
- शरीर द्वारा इसका सही ढंग से अवशोषण नही कर पाना
- शाकाहारी भोजन
- पेट/ आंत की बीमारी
- कुछ दवाएं इसका अबशोषण कम कर सकती है जैसे एसिडिटी में ली जाने वाली दवाएं
कई लोगों में विटामिन B12 की कमी केवल भोजन की वजह से नहीं होती, बल्कि शरीर द्वारा इसके सही तरीके से अवशोषण (Absorption) न होने के कारण भी हो सकती है। इसलिए बार-बार कमी होने पर डॉक्टर से जांच कराना आवश्यक है।
किन लोगों में विटामिन B12 की कमी का खतरा सबसे ज्यादा होता है?
इसकी कमी का मुख्य जोखिम मुख्यत इनमे ज्यादा हो सकता है
- शाकाहारी लोगों में
- बुजुर्गों में
- पाचन से जुडी समस्याओं से पीड़ित लोगो में
- गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं में
- Metformin लेने वाले
- जो लंबे समय से Acid Reducing Medicines (जैसे Proton Pump Inhibitors) ले रहे हों।
- जिन लोगों की पेट या आंत की सर्जरी हुई हो।
Vitamin B12 की जांच कैसे होती है?
अगर डॉक्टर को विटामिन B12 की कमी का संदेह होता है, तो वे आपके लक्षणों, मेडिकल हिस्ट्री और कुछ जांचों के आधार पर इसकी पुष्टि कर सकते हैं। आमतौर पर निम्न जांचें कराई जा सकती हैं:
- Vitamin B12 Blood Test
- Complete Blood Count (CBC) (विस्तार से पढ़ें: नियमित हेल्थ चेकअप में शामिल जांचें)
- Methylmalonic Acid (MMA) Test (कुछ मामलों में)
- Homocysteine Test (जरूरत पड़ने पर)
ध्यान दें: कौन-सी जांच करनी है, इसका निर्णय डॉक्टर आपकी स्थिति के अनुसार करते हैं।
विटामिन B12 की कमी के लक्षण

विटामिन B12 की कमी के लक्षण धीरे धीरे विकसित होतें है जिनमे कुछ इस प्रकार है
- शरीर में लगातार थकान और कमजोरी बनी रहना
- दिल की धडकन तेज हो जाना
- हाथ या पैर में झनझनाहट या नसों में दर्द बना रहना
- याददाश्त की समस्या
- दिमागी कार्यों पर प्रभाव
- जीभ लाल होना
- हाथ-पैर सुन्न होना
- चिड़चिड़ापन
अगर आपको ये लक्षण अपने शरीर में दिखे तो एक बार अपने डॉक्टर से अपना टेस्ट कराकर उचित उपचार लेना जरुरी होता है क्योकि कुछ रिसर्च के अनुसार अगर इसकी कमी का इलाज लम्बे समय तक नही कराया जाये तो कुछ बीमारियों का उपचार कठिन हो सकता है
विटामिन B12 की कमी को नजरअंदाज करने पर क्या हो सकता है?
यदि शरीर में विटामिन B12 की कमी लंबे समय तक बनी रहे और उपचार न किया जाए, तो कुछ लोगों में निम्न समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है
- एनीमिया (Anemia)
- नसों को नुकसान (Nerve Damage)
- याददाश्त और एकाग्रता में कमी (इसका संबंध मूड और मानसिक स्वास्थ्य से भी हो सकता है — देखें: मूड स्विंग के कारण)
- चलने में असंतुलन
- हाथ-पैरों में लगातार झनझनाहट
हालांकि सभी लोगों में ये समस्याएँ विकसित हों, यह जरूरी नहीं है। जोखिम कमी की गंभीरता और उपचार मिलने में हुई देरी पर निर्भर करता है।
विटामिन B12 की कमी कैसे पूरी करें? क्या खाना चाहिए?
शरीर में विटामिन B12 की ज्यादा कमी होने पर सबसे पहले अपने डॉक्टर से अपनी जाँच कराना जरुरी होता है जिससे समय से सही उपचार मिल सके. लेकिन अगर शुरू से अपनी डाइट में ये खाद्य पदार्थ जोड़ लोगे तो इसकी कमी से बचा जा सकता है
- अपने भोजन में डेयरी उत्पादों को शामिल करे
- विटामिन D सपोर्ट के लिए रोज़ 10 से 15 मिनट धुप ले
- डाइट में फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थ की मात्रा बढ़ाएं
- डॉक्टर की सलाह अनुसार Vitamin B12 Supplements
- भोजन में चीनी, नमक और सैचुरेटेड फैट का सेवन कम करें
- गंभीर कमी में डॉक्टर की सलाह से Vitamin B12 Injection
यदि कमी शरीर में B12 के खराब Absorption की वजह से है, तो केवल भोजन पर्याप्त नहीं हो सकता। ऐसी स्थिति में डॉक्टर अन्य उपचार की सलाह दे सकते हैं।
जरुरी तथ्य
- NIH के अनुसार, Vitamin B12 मुख्य रूप से animal-based foods में ही पाया जाता है।
- पौधों में प्राकृतिक रूप से B12 नहीं होता है
- किसी भी फल या सब्जी में प्राकृतिक रूप से विटामिन B12 नही पाया जाता है
B12 की कमी कितने दिन में ठीक होती है?
रिकवरी का समय व्यक्ति की कमी, कारण और उपचार पर निर्भर करता है। कुछ लोगों में कुछ हफ्तों में सुधार दिख सकता है, जबकि गंभीर मामलों में कई महीने लग सकते हैं।
- अगर हल्की कमी हो तो 2 से 4 हफ्ते में ठीक हो सकती है
- खतरनाक स्तर तक कमी हो गयी हो तो 2 से 3 महीने या इससे भी ज्यादा समय लग सकता है
- इसका पूरा इलाज और विश्लेषण के लिए अपने किसी डॉक्टर से बात करना जरुरी होता है
जरूरी सावधानियां
- खुद से कोई भी दवा या सप्लीमेंट ना ले
- ओवरडोज़ ना करे
- अपना नियमित चेकअप कराते रहें
निष्कर्ष (Conclusion)
विटामिन B12 शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है, खासकर नर्वस सिस्टम, खून और DNA के लिए। अगर आपको लंबे समय से थकान, कमजोरी, हाथ-पैरों में झनझनाहट या याददाश्त से जुड़ी समस्या महसूस हो रही है, तो स्वयं दवा लेने के बजाय डॉक्टर से जांच कराना बेहतर होता है। सही समय पर पहचान और उपचार से Vitamin B12 की कमी को प्रभावी तरीके से नियंत्रित किया जा सकता है।
- संतुलित आहार से इसे प्राप्त करना सबसे अच्छा तरीका है
- जरूरत पड़ने पर अपने डॉक्टर के परामर्श से ही सप्लीमेंट या अन्य कोई उपचार लें
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
Q1: Vitamin B12 के लिए कौन सी सब्जी खाएं?
कोई भी सब्जी B12 का source नहीं है
Q2: कौन सा फल खाने से Vitamin B12 बढ़ता है?
किसी भी फल में प्राकृतिक रूप से Vitamin B12 नही होता है
Q3: vitamin b12 ki kami se skin par kya hota hai ?
त्वचा पीली पड़ सकती है या चेहरा मुरझाया हुआ लग सकता है
Q4: कैसे पता चलेगा कि Vitamin B12 की कमी है?
ब्लड टेस्ट ही इसको कन्फर्म करने का सबसे सही तरीका है
Q5: Vitamin B12 इंजेक्शन कब लगता है?
अगर आपको Vitamin B12 की गंभीर कमी हो या शरीर द्वारा इसका Absorption कम किया जा रहा हो तो डॉक्टर की सलाह से इसका इंजेक्शन लगवाना चाहिए
Q6: क्या शाकाहारी लोगों में Vitamin B12 की कमी ज्यादा होती है?
हाँ, चूंकि Vitamin B12 मुख्य रूप से पशु-आधारित खाद्य पदार्थों में पाया जाता है, इसलिए लंबे समय तक पूरी तरह शाकाहारी भोजन लेने वाले लोगों में इसकी कमी होने का जोखिम अपेक्षाकृत अधिक हो सकता है।
Q7: Vitamin B12 की कमी में कौन-सा टेस्ट कराया जाता है?
आमतौर पर Vitamin B12 Blood Test, CBC और आवश्यकता अनुसार अन्य जांचें कराई जा सकती हैं। कौन-सी जांच जरूरी है, यह डॉक्टर तय करते हैं।
Q8: क्या Vitamin B12 की कमी अपने आप ठीक हो जाती है?
यदि कमी भोजन या अवशोषण (Absorption) की समस्या के कारण है, तो बिना उचित उपचार के यह अपने आप ठीक होना जरूरी नहीं है। सही कारण जानने के लिए डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।
Q9: क्या Vitamin B12 की कमी से हाथ-पैरों में झनझनाहट हो सकती है?
हाँ। Vitamin B12 नसों (Nerves) के सामान्य कार्य के लिए जरूरी होता है। इसकी कमी होने पर कुछ लोगों में हाथ-पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन महसूस हो सकता है।
Q10: क्या Vitamin B12 Supplement रोज लेना चाहिए?
नहीं। Vitamin B12 Supplement केवल डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही लेना चाहिए। बिना जरूरत लंबे समय तक कोई भी Supplement लेना उचित नहीं है।
स्रोत (Medical References)
- Vitamin B12 and Plant-Predominant Diets — National Institutes of Health (NIH), PMC
- How prevalent is vitamin B12 deficiency among vegetarians? — Nutrition Reviews, PubMed/NIH
- World Health Organization (WHO) — Micronutrient Deficiencies guidance
Disclaimer
यह लेख केवल सामान्य स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है। इसमें दी गई जानकारी डॉक्टर की सलाह, जांच, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है। यदि आपको Vitamin B12 की कमी या उससे जुड़े कोई लक्षण महसूस हों, तो योग्य डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
By Team SehatPravah — शोध और विश्वसनीय स्वास्थ्य स्रोतों (NIH, WHO) के आधार पर लिखा गया
अंतिम अपडेट: जुलाई 2026
